Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
दोमुंहे बालों से बचाए ये घरेलू उपचार
दोमुंहे बालों की समस्या बहुत आम है। बाल अगर हेल्दी नहीं होते तो बहुत ज्यादा खराब लगते हैं। उन्हें देख कर साफ पता चल जाता है कि उनको पोषण नहीं मिल रहा है। प्रदूषित वातावरण की वजह से बाल दोमुंहे हो जाते हैं इसके अलावा बालों पर अत्यधिक रसायनिक प्रोडक्ट, बार-बार धोना, खराब तरह से बालों की देखभाल आदि से भी बालों पर बुरा असर पड़ता है। अगर बालों कि अच्छी देखभाल न की गई तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।
हमारे घरों में इतनी प्राकृतिक चीज़े हैं, जिनसे हम शरीर और बालों की हजारों समस्याएं सही कर सकते हैं। इसी तरह से आप दोमुंहे बालों की समस्याओं को पूरी तरह से कंट्रोल में कर सकती हैं।
बालों का दोमुंहा होना मतलब कि बालों में बिल्कुल पोषण नहीं है इसलिये इसे ठीक करने के लिये आपको कैमिकल वाली चीजों का कम इस्तमाल कर के प्राकृतिक चीज़ों का इस्तमाल करना शुरु करना होगा। दही, पपीता, अंडा, अंडा या फिर बीयर आदि लगा कर आप दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।

पपाया पैक
स्किन के लिये पपीता बहुत अच्छा माना जाता है। इस पैक को बनाने के लिये आपको अपने बालों कि लंबाई को ध्यान में रख कर पपीता काटना पड़ेगा, इसके बाद इसे मिक्सी में पीस कर उसमें आधा कप दही मिलाइये। इस हेयर पैका को पूरे बालों में लगाइये खास कर के दो मुंहे बालों पर। आधे घंटे के बाद बाल धो लीजिये।

दूध और क्रीम
आधा कप दूध ले कर उसमें 1 चम्मच क्रीम मिक्स कीजिये और सिर पर लगा लीजिये। इसे 15 मिनट छोड़ने के बाद अच्छे से धो लीजिये।

अरंडी का तेल
इस तेल में बादाम तेल और ऑलिव ऑयल को एक सीमित मात्रा में डालें। फिर इसे अपने बालों में लगाइये और बालों को तौलिये से ढंक लीजिये, 30 मिनट के बाद पानी से धो लीजिये।

बीयर
बीयर बालों के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। थोड़ी सी बीयर अपनी हथेलियों में लें और उससे अपने बालों कि मसाज करें। उसके कुछ घंटो के बाद सिर धो लीजिये नहीं तो गंध बालों में समा जाएगी।

अंडे
अंडे की जर्दी दे कर उसमें 1 चम्मच बादाम तेल मिलाइये। इससे सिर कि मसाज कीजिये और 1 घंटे के लिये छोड़ दीजिये, फिर शैंपू से बालों को धो लीजिये।

काली उरद दाल
आधा कप काली उरद दाल को 1 चम्मच मेथी के दानों के साथ बारीक पीस लीजिये। उसके आधा कप दही मिलाइये और बालों पर लगा कर दो घंटों के लिये छोड़ दीजिये। फिर हल्के शैंपू से बालों को धो लीजिये।

दही
1 चम्मच शहद और आधा चम्मच दही मिला कर सिर पर लगाइये और दो मुंहों को इससे ढांक दीजिये। 20 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लीजिये।

ऑलिव ऑयल
थोड़े से ऑलिव ऑयल को गैस पर हल्का सा गरम कीजिये और इससे बालों तथा सिर की मसाज कीजिये। 30 मिनट के बाद सिर को धो लीजिये।

एवोकाडो/बटर फ्रूट
ऐवोकाडो को आधा ले कर पीस लीजिये और बालों को गीला कर के उस पर लगाइये। 30 मिनट के बाद सिर को शैंपू से धो लीजिये।

मेयोनीज़
यदि आपको एवोकाडो न प्राप्त हो सके तब आप उसकी जगह पर मेयोनीज़ भी लगा सकती हैं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने के बाद धो लें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इसे हफ्ते में 2 दिन लगाएं।

जोजोबा ऑयल
अपने शैंपू के साथ दो बूंद जोजोबा ऑयल मिलाइये। इसे लगाने से बालों मुलायम हो जाएंगे और उन्हें नमी मिलेगी।

विटामिन ई कैप्सूल
विटामिन ई कैप्सूल ले कर उसे तोड़ लीजिये और उसमें से तेल निकाल लीजिये। इसे गरम पानी के साथ मिक्स कीजिये और बालों में मसाज कीजिये। 20 मिनट छोड़ने के बाद बालों को धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
