Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
लंबे बालों के लिये खाएं...
हर किसी का सपना होता है कि उसमें बाल खूब लंबे और स्वस्थ्य हों। पर हर किसी का यह सपना पूरा हो जाए यह तो नामुमकिन है। लंबे बलों से महिलाओं की खूबसूरती बढ़ जाती है। तनाव, अच्छा खाना-पीना ना मिलने की वजह से और अनहेल्दी लाइफस्टाइल होने से बालों पर सीधा-सीधा असर पड़ता है।
हर कोई लंबे और खूबसूरत बाल पाने के लिये पैसों को पानी की तरह बहाता है मगर कभी यह नहीं सोंचता कि अगर वह अपने खान-पान में पौष्टिक आहरों को शामिल करे और कुछ आसान से घरेलू उपचार अपनाए तो उसके बाल बहुत अच्छे हो सकते हैं। बालों को सवस्थ्य और लंबा रखने के लिये आपको प्रोटीन युक्त डाइट लेनी चाहिये। इसके अलावा बालों के लिये जिंक, ओमेगा-3, विटामिन ए और बी तथा मिनरल भी जरुरी तत्व माने जाते हैं।
लंबे बाल पाने के लिये पौष्टिक आहार खाइये और इसके बारे में जानकारी के लिये नीचे पढिये।

मछली
मछली में प्रोटीन, विटामिन डी और ओमेगा 3 होता है जो कि खोपड़ी और बालों को हाइड्रेट रखता है। सालमन, हिलसा बालों की ग्रोथ बढाने के लिये बेस्ट मानी जाती हैं।

मेवे
बादाम, अखरोट में विटामिन ई, ओमेगा 3, कॉपर आदि पौष्टिक तत्व होते हैं, जिससे बालों की कोशिकाएं खराब होने से बच जाती हैं। इनको खाने से बालों का रंग भी वैसे का वैसा ही रहता है।

आलू
विटामिन ए वाले आहार जैसे, आलू, गाजर, आम और कद्दू आदि को खाने से बाल अच्छे होते हैं।

अंडा
अंडे में सारे जरुरी तत्व जैसे, आइरन, जिंक, प्रोटीन आदि होता है। अंडा खाने से बाल मजबूत बनते हैं और हेयर फॉल रुकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक और कडी पत्ता आइरन से भरपूर्ण होते हैं। इनमें आइरन, बीटा कैरोटीन, फोलेट और विटामिन सी होता है, जो कि बालों की जड़ों को बहुत मजबूत कर देता है।

सोया और राजमा
इनमें प्रोटीन, जिंक, आइरन और बायोटीन की मात्रा अधिक होती है। लंबे और मजबूत बाल पाने के लिये इन्हें अपने आहार में शामिल करें।

डेयरी प्रोडक्ट
इनमें वसा होने के कारण बहुत से लोग इसे नहीं खाते। मगर इसमें विटामिन बी5, विटामिन डी और अधिक मात्रा में कैल्शियम होने के नाते यह आपके बालों को मजबूती प्रदान करता है।

चिकन
इसमें बहुत ज्यादा प्रोटीन और जिंक पाया जाता है। प्रोटीन बालों तथा त्वचा के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। तो अगर लंबे और मजबूत बाल चाहिये तो चिकन खाना शुरु कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
