Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
सुन्दर बालों के लिए घरेलु उपचार
आपके बाल आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं। हालांकि, आज कल के तनाव, साइज़ ज़ीरो बनने की होड़ में उस तरीके का संचालित खाना, हार्मोनल बदलाव, बालों पर कई तरह के उत्पादों का प्रयोग और कई अन्य कारणों से अपने सर पर स्वस्थ बालों को संभालना आसान बात नहीं है।
त्वचा की तरह बालों की देखभाल के लिए क्लींजिंग, कंडीशनिंग और स्ट्रेंगथनिंग की जाती है और कुछ घरेलु देखभाल की मदद से इसे पाया जा सकता है।

क्लींजिंग:
1. सबसे असरदार घर में बनाये जाने वाला शैम्पू रीठा, शीकाकाई और आमला का मिक्सचर है। इन सब को बराबर मात्रा में करीबन १ लीटर पानी में रात भर भिगो कर रखें। अगले दिन इस मिक्सचर को तब तक उबालें जब तक यह आधा न हो जाए। इसके बाद इसे ठंडा कर लें।
2. अगर सर में जुएं हो गयी हों तो टी ट्री तेल काफी असरदार साबित हो सकता है। छोटे बच्चों के माँ बाप इस शैम्पू का इस्तमाल उन शैम्पू से बचने के लिए कर सकते हैं जिनमें कर्कश केमिकल का इस्तमाल होता है। इस तेल का इस्तमाल उलझे हुए बालों को सुलझाने के लिए भी किया जा सकता है। यह बालों को नमी देता है और सर को बैक्टीरिया और फंगल समस्या से निदान दिलाता है।
कंडीशनिंग:
1. आधा कप मेयोनीज़ से बालों में मसाज करें और इसे प्लास्टिक बैग से १५ मिनट तक ढक कर रखें। शैम्पू करने से पहले बालों को धो लें।
2. जिन लोगों के बाल रूखे हैं उन्हें सर पर गुलाबजल से मसाज करना चाहिए क्योंकि यह रूखे बालों का उपचार करने में काफी कारगर साबित होता है। ओलिव आयल और मधु को पके पपीते में मिलाकर अपने बालों में लगाएं। एक घंटे बाद बालों में शैम्पू कर लें।
3. जिन लोगों के बाल तैलीय हैं उन्हें मुल्तानी मिटटी, आमला, रीठा और शिकाकाई के मिक्सचर का प्रयोग करना चाहिए। ४० मिनट बाद बालों में शैम्पू कर लें।
4. पुदीने का तेल बालों की देखभाल में काफी उपयोगी साबित होता है क्योंकि यह सर को ठंडा करने में मदद करता है और सर से रुसी और जुओं को भी भगाता है। यह बालों को कंडीशन भी करता है। पुदीने का तेल तैलीय बाल को सामान्य बनाता है। यह ऑयली बालों के लिए एस्ट्रिंजेंट का काम करता है।
5. ताज़ा मेथी के पत्तों का लेप रोज़ नहाने से पहले सर पर लगाने से बाल बढ़ते हैं, उसका रंग बरकरार रहता है, बाल सिल्की रहते हैं और रूसी से निजात मिलता है।
स्ट्रेंगथनिंग:
1. केले में खनिज पदार्थ होता है जो बालों को बढ़ने और उसे बचाने में कारगर साबित होता है। सूखे, डाई किये और पर्म किये हुए बालों के लिए बनाना मास्क काफी मददगार साबित होता है।
2. बालों के गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए सलाद का जूस इस्तमाल में लाया जा सकता है।
3. बालों के झरने की समस्या से बचने के लिए अरंडी का तेल इस्तमाल करना चाहिए। कई लोगों का मानना है कि यह खोये हुए बालों को वापस लाने में कारगर साबित होता है।
4. लैवेंडर सर पर बालों को बढ़ने में मदद करता है, बालों में तेल के निर्माण को नियंत्रित करता है और सर पर फिर से बालों को आने में मदद करता है। दही कंडीशनर और क्लींजिंग में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
