Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बालों को घना और मजबूत बनाए रीठा
वैसे तो हम सभी जानते हैं कि रीठा से हम बालों को धो सकते हैं और इसे शैंपू के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। रीठा एक ऐसा पेड़ है जो पूरे भारतवर्ष में मिलता है। रीठा के पेड़ पर गर्मियों में फूल आते हैं, जो कि आकार में बहुत छोटे हैं। इनका रंग हल्का हरा होता है। रीठा का फल जुलाई और अगस्त तक आ जाता है जो कि नवंबर और दिसंबर तक पकता है। इस फल को लोग मार्केट में बेंच देते हैं या फिर उसके बीज और इकठ्ठा करते हैं। सुखाया गया फल शैंपू, डिटर्जेंट या फिर हाथ धोने वाले साबुन के रूप में प्रयोग किया जाता है।
रीठा का प्रयोग बालों से जुएं हटाने, उन्हें मजबूत बनाने, बालों को सिल्की बनाने तथा घना बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है। अगर आपको जानना है कि रीठा का प्रयोग बालों पर कैसे किया जाता है तो , यहां पढ़ना ना भूलें।

रीठा का उपयोग और लाभ :
1. रीठा को शैंपू में एक खास तत्व के रूप में प्रयोग करते हैं क्योंकि माना जाता है कि रीठा बालों के स्वास्थ के लिये बहुत अच्छा होता है।
2. यह जड़ी बूटी कुछ खास उपचारों के लिये भी जानी जाती है जैसे, मिर्गी रोग, माइग्रेन , क्लोरोसिस, एक्जिमा, सुरोसिस और साल्वेशन आदि।
3. अगर बालों में जुएं हैं तो आपको रीठा से अपने सिर को धोना चाहिये। यह बालों से जुएं को एक दम साफ कर देगा।
4. सूखे रीठा को पेस्ट के रूप में प्रयोग करने के लिये उसमें, 1 अंडा, 1 चम्मच आमला पाउडर, सूखा रीठा और शिकाकाई पाउडर मिलाइये। इसे अपने सिर की त्वचा पर मसाज करें और 30 मिनट के लिये छोड़ दें।फिर किसी हल्के शैंपू से सिर को धोएं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये ऐसा 2 महीने तक करें। बाल झड़ना रुक जाएंगे।
5. सूखे रीठे को शैंपू के तौर पर बनाने के लिये आपको 100 ग्राम आमला, 100 ग्राम सूखा रीठा और शिकाकाई को 1 लीटर पानी में तब तक उबालें जब तक कि यह आधा ना हो जाए। इस शैंपू को 2 महीने तक इस्तमाल करें।
चेतावनी: रीठा को आंखों से दूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
