Latest Updates
-
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
घने, लंबे बालों के लिये लगाइये सरसों का तेल
आज कल बाजार में इतने सारे हेयर ऑयल आने लगे हैं कि लोगों का ध्यान अब सरसों के तेल की ओर जाता ही नहीं। वैसे तो कई घरों में सरसों का तेल खाने के लिये उपयोग होता ही है मगर बालों के लिये लोग सुगन्धित तेलों का प्रयोग करने लगे हैं। कई जगहों पर सरसों का तेल सर्दियों में मालिश करने के रूप में प्रयोग होता है। पर क्या आप जानती हैं कि सरसों का तेल बालों की लंबाई बढाने, सिर से रूसी को खतम करने के लिये, बालों को घना और मजबूत बनाने के लिये उपयोग किया जाता है।
सरसों के तेल में विटामिन ए होता है जो कि हेयर ग्रोथ के लिये अच्छा माना जाता है। यहां पर सरसों के तेल के कुछ उपयोग दिये हुए जिन्हें आजमा कर आप बालों की कई समस्याओं से निजात पा सकती हैं।

बालो के लिये सरसों का तेल ऐसे करें उपयोग
1. गरम सरसों तेल की मालिश- नहाने से पहले यदि आप अपने बालों की गरम सरसों के तेल से मालिश करेंगी तो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी। अगर बुखार या सर्दी है तो गरम तेल से रात को सिर की मालिश करें, इससे शरीर गरम रहेगा।
2. सरसों तेल हेयर कंडीशनर- अपने सिर पर सरसों का तेल लगा कर सिर को तौलिये से 10 मिनट के लिये ढंक दें। इससे तेल बालों की जड़ों में समा जाएगा। इसके बाद बालों को 10 मिनट के लिये ब्लो ड्राय कीजिये। फिर ठंडे पानी और शैंपू से बालों को धो लीजिये।
3. सरसों तेल और नींबू- अगर सिर में रूसी है तो वह तेल और नींबू के प्रयोग से भाग जाएगी। सरसों तेल और नींबू के रस को सिर में 30 मिनट के लिये लगा कर छोड़ दें और रूसी से मुक्ती पाएं।
4. सरसों तेल और दही- अगर आपको घने और सिल्की बालों की चाह है तो, सरसों के तेल में दही मिला कर लगाएं। इससे बाल भी बढे़गें और घने भी हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications