Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बालों की सारी समस्या का हल है एलोवेरा
ऐलोवेरा हर मर्ज की दवा है, जानते हैं क्यूं? ऐसा इसलिये क्योंकि यह ना केवल त्वचा और बालों के लिये लाभारी है बल्कि स्वास्थ्य के लिये भी। एलोवेरा के जेल के इस्तेमाल से मुहांसे, रूखी त्वचा, चेहरे के दाग, धब्बे कम किए जा सकते हैं और बालों की हेल्थ सुधारी जा सकती है। यदि बाल बहुत झड़ रहे हों या फिर बालों में रूसी हो गई हो तो आप एलोवेरा पर आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं।
आपको एलोवेरा का जूस किसी भी दुकान में आसानी से मिल जाएगा. नहीं तो आप एलोवेरा का पौधा अपने घर में भी लगा सकते हैं और जब जरूरत हो, आप एलोवेरा को काट कर उसका जेल निकाल कर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको एलोवेरा का फायदा बालों के लिये बताएंगे तो, अगर बालों को चमकदार और स्वस्थ्य बनाना है तो एलोवेरा का प्रयोग जरुर कीजिये।

बालों का झड़ना रोके
अपने शैंपू के साथ दोगुना एलोवेरा जेल मिला कर बालों में लगाइये क्योंकि इसमें विटामिन और मिनरल होता है जो बालों को मजबूत बनाएगा।

प्राकृतिक कंडीशनर
यह कंडीशनर के रूप में काम करता है जो कि बाजार में मिलने वाले कैमिकल वाले कंडीशनरों से अच्छा होता है। शैंपू करने के बाद बालों को एलो वेरा जेल से मसाज करें और पानी से धो लें।

गंजापन दूर करे
अगर आप गंजे हो चुके हैं तो, अपनी गंजी खोपड़ी पर एलो वेरा जेल लगाया करें।

रूखे बालों को करे मैनेजबल
यदि बाल रूखे हैं तो उनमें एलो वेरा जेल लगाएं, जिससे बालों में नमी आए और वह रुखे ना रहें।

रूसी का खात्मा करे
यदि बालों में रूसी है तो सिर पर एलो वेरा जेल करीबन 40-60 मिनट तक लगा रहने दें और फिर नहा लें। ऐसा कुछ दिन करने से आपके सिर की रूसी चली जाएगी।

सिर का पिंपल दूर करे
सिर के भीतर यदि पिंपल हो जाए तो वह बहुत पीडा देता है। ऐसे में सिर पर ऐलो वेरा का रस लगाइये।



Click it and Unblock the Notifications
