Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्यूं नहीं बांधने चाहिये गीले बाल?
कभी आपने सोचा है कि बालों की समस्या कभी नहीं खतम होती है। आप बालों को स्वस्थ्य बनाने के लिये चाहे कितनी भी केयर कर लें लेकिन उन्हें जिन्दगी भर के लिये स्वस्थ्य बना पाना बहुत मुश्किल है। चाहे आपके बाल कर्ली हों या फिर सीधे, बाल झड़ने की समस्या अक्सर हर किसी को झेलनी ही पड़ती है।
अक्सर लड़कियों की आदत होती है कि वे गीले बालों को ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी में बांध लेती हैं, जिसका बुरा असर उनके बालों को झेलना पड़ता है। हम में से बहुत लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं है कि बाल ज्यादातर गीले बांधे जाने की वजह से झड़ते हैं। आइये जानते है कि गीले बालों को बांधने से हमारे बालों को क्या क्या झेलना पड़ता है।

क्यूं नहीं बांधने चाहिये गीले बाल?
हेयर डैमेज
जब बाल गीले होते हैं तब उनके झड़ने के ज्यादा चांस बढ जाते हैं। इस दौरान कभी भी न तो अपने बालों में घंघी करें और न ही उन्हें बांधे। इससे बाल कमजोर पड़ जाते हैं इसलिये बालों को बांधने से पहले उसे कोमल तौलिये से सुखा लेना चाहिये।
बालों का झड़ना
गीले बालों में कभी भी पोनीटेल न बनाएं क्योंकि इस दौरान वे बहुत कमजोर होते हैं। इसके अलावा अगर आप गीले बालों में रबर बैंड लगा कर बांधेगी तो भी वह जड़ से टूटेगें और सिर से ऐसे ही बाल कम होने लगेगें।
रूसी की समस्या
सिर की त्वचा में तभी खुजली मचती है जब उसमें रूसी होती है। गीले बाल बांधने की वजह से सिर की त्वचा गीली ही रहती है और इस वजह से पसीने और रूसी की वजह से उसमे खुजली होती है। साथ ही यह बात भी बिल्कुल सच है कि गीले बालों में ही जूएं और इंफेक्शन होते हैं।
बालों का कमजोर होना और गंजापन
गीले बालों में चोटी बांधने से वे सिर से कई जगह से टूटते हैं, जिससे गंजापन पैदा हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
