Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सिल्की बाल चाहिये तो लगाइये अंडा
अंडा ना केवल स्वास्थ्य बनाता है बल्कि इसे अगर तोड़ कर पैक के रूप में इसे बालों में लगाया जाए तो बाल चमकदार और सिल्की बन जाते हैं। आज कल प्रदूषण की वजह से लोगों के बाल रूखे और बेजान होना शुरु हो गए हैं। लोग बिना सोचे समझे बाजारू प्रोडक्ट का इस्तमाल करने से बाज नहीं आते जिससे बाल और भी ज्यादा खराब और रफ हो जाते हैं। अगर आप के घर में अंडा रखा है , तो यह अच्छा मौका है कि आप अंडे का प्रयोग कर के अपने बालों को मुलायम और सिल्की बना लें। अंडे को हफ्ते में एक बार बालों में प्रयोग करने से बहुत लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं सिल्की बाल पाने के लिये अंडे का हेयर मास्क कैसे बनाते हैं।

सिल्की बाल चाहिये तो लगाइये अंडा
1. अंडे का पैक- अंडे में काफी प्रोटीन पाया जाता है जो कि टूटे बालों को जाड़ता है। अच्छे बाल पाने के लिये हफ्ते में अंडे और मलाई का पैक बनाएं और सिर पर लगाएं। इस मिश्रण को सिर पर 1 घंटे के लिये रख कर सिर धो लें।
2. अंडा और शैंपू- बहुत से लोग अंडे को सिर पर उसकी महक की वजह से नहीं लगाते। अगर ऐसा है तो अंडे को अपने शैंपू में मिक्स कर लें और फिर उससे सिर धुलें। इससे आपके बालों को बहुत सा प्रोटीन मिलेगा और बाल मजबूत होगें।
3. अंडा और हिना- बालों को मजबूत, मुलायम और कोमल बनाने के लिये हिना के साथ अंडा मिक्स कर के पेस्ट बनाएं और बालों में एक बार जरुर लगाएं। हिना से बाल सिल्की हो जाएंगे।
4. अंडा- अंडा तोड़ कर कटोरे में डालें और उसे ब्रश से सिर पर लगाएं। फिर 30 मिनट के बाद अपने बालेां को धो लें। इससे बाल मुलायम और सिल्की बनेंगे। अंडे की महक को दूर करने के लिये अच्छे शैंपू से सिर धुलें।



Click it and Unblock the Notifications
