Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कमजोर बालों के लिये हेयर केयर टिप्स
मजबूत बाल भला किसे नहीं चाहिये। मगर आज की खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमारे बालों का हाथ बहुत बुरा हो चुका है। किसी के सिर पर बाल ही नहीं हैं तो किसी के बाल कंघी करने पर टूटने लगते हैं। बाल अगर मजबूत नहीं होते हैं, तो दिन रात चिंता सताने लगती है। खासकर महिलाओं और लड़कियों के मन में टूटते और कमजोर होते हुए बालों की चिंता सबसे आम होती है। वे ना जाने कितने पैसे पानी की तरह हेयर प्रोडक्ट पर खर्च कर देती हैं, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभी नहीं दिखता। यहां पर आपको कुछ हेयर केयर टिप्स दिये जा रहे हैं, जिन्हें आजमा कर आप अपने बालों को और टूटने से बचा सकती हैं।

कमजोर बालों के लिये हेयर केयर टिप्स
1. केरातिन का सेवन- बालों में जब प्रोटीन की कमी हो जाती है तो वह टूटने लगते हैं और उसकी शाइन भी चली जाती है। केरातिन एक प्रोटीन फार्मूला है जो कि कई शैंपू में पाया जाता है, इससे बालों में मजबूती आती है। रूखे बालों के लिए आवश्यक 8 घरेलू टिप्स
2. बालों को हाइड्रेट रखें- आपके शरीर की तरह ही आपके बालों को भी हाइड्रेट रखने की जरुरत है। अगर आपके बाल हाइड्रेट रहेगें तो उनमें शाइन आएगी। बालों में हेयर मास्क लगाएं जिससे इनमें नमी आए। इससे वे टूटेगें भी नहीं।
3. जड़ों की मसाज करें- आपको हेयर मास्क और कंडीशनर लगाने के अलावा भी सिर की जड़ों में तेल लगाना चाहिये। जब आप सिर की तेल से मसाज करती हैं तो आपके बालों को नमी मिलती है और उनमें ताकत आती है। बालों के लिए गुणकारी कोकोनट मिल्क
4. ब्यूटी प्रोडक्ट- आपको बालों में ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट जैसे, हेयर कलर, हेयर डाई, जैल आदि से दूर बना कर रखनी होगी।
5. अच्छी डाइट- अच्छे बालों के लिये अच्छी डाइट का भी होना बहुत जरुरी है। कोशिश करें कि अपनी डाइट में पूरी तरह से विटामिन और मिनरल मिला लें। एक बैलेंस डाइट में मल्टीविटामिन वाले आहार होने चाहिये। साथ की कैल्शियम का भी ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications
