Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
असमय सफेद होते हुए बालों को रोकने का आयुर्वेदिक उपचार
बालों का सफेद होना उम्र बढ़ने के साथ-साथ प्रारंभ हो जाता है। लेकिन तब क्या जब आपकी उम्र अभी केवल 25 की हो और सिर तथा दाढ़ी के बाल अभी से ही सफेद दिखाई देने लगे हों ? यह एक बुरे सपने की तरह ही भयानक हो सकता है। कभी कभी बालों का सफेद होना शरीर में मेलानिन की कमी की वजह से या फिर भोजन में ठीक प्रकार का पोषण ना मिल पाने की वजह से होता है।
हमारे शरीर में कई कोशिकाएं हैं जो एक साथ काम करती हैं और हमारे बालों को रंग प्रदान करती हैं, लेकिन अगर उन्हें सही पोषण ना मिले तो, उनके काम में बाधा आने लगती है, जिसके कारण बाल सफेद होना शुरु हो जाते हैं। गारंटी के साथ बालों को काला करे ये उपाय
तो अब ऐसा क्या करें कि सिर के सफेद बाल काले हो जाएं ? बालों को काला करने के लिये बाजारु तेल और दवाइयों का सहारा लेने से अच्छा है कि आप प्राकृतिक उपचार अपनाएं। आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपचारों के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने सफेद होते हुए बालों को काला कर सकते हैं। यह नुस्खे बालों तथा सफेद होती हुइ दाढ़ी के बालों को काला करने में असरदार होगें।

बाल सफेद होने का कारण
- पैतृक प्रभाव
- बहुत ज्यादा तनाव लेना
- बहुत ज्यादा सोंचना
- शराब का ज्यादा सेवन
- गर्मी पैदा हरने वाले आहार का ज्यादा सेवन करना

कडी पत्ता
100 एम पानी में थोडी सी कडी पत्तियों को डाल कर तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा ना हो जाए। पानी आधा हो जाने के बाद इसे पी लें। रोजाना यह उपचार आजमाने से आपको फायदा मिलेगा।

कडी पत्ता और नारियल तेल
थोडी सी कडी पत्ती ले कर उसे नारियल तेल में डाल कर उबालें। यह तेल हल्का ठंडा हो जाए तब इससे अपने सिर और दाढी की मालिश करें।

कडी पत्ता और आमला पाउडर
थोडी सी कडी पत्ती ले कर उसे पानी में उबाल कर पानी को आधा कर लें। उबलते पानी में आमला पाउडर मिलाएं। फिर जब पानी हल्का ठंडा हो जाए तब उसे पी लें।

आमला पाउडर और नारियल तेल
आमला पाउडर और नारियल तेल को मिक्स करें। आमला की मात्रा 25 प्रतिशत नारियल तेल से ज्यादा होनी चाहिये। इसे 2 मिनट उबालें! जब यह तेल ठंडा हो जाए तब इससे अपनी दाढी और स्कैल्प को मसाज करें।

आमला
एक महीने तक आपको रोजाना आमला जूस पीना चाहिये। यह बहुत ही प्रभावशाली उपाय है।

गाय का मक्खन
आपको गाय के मक्खन से स्कैल्प और दाढी को मसाज करना चाहिये। इसे आपको महीने में 8 से 10 बार प्रयोग करना चाहिये।

पोषक आहार
आपको फल, हरी सब्जियां, दालें या दूसरी प्रोटीन वाले आहार खाएं।

सावधानियां
- जंक फूड खाना बंद करें
- चाय, काफी और डि्रंक ना पियें
- केमिकल डार्इ का प्रयोग ना करें



Click it and Unblock the Notifications
