Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बालों के लिये कौन सा तेल है सबसे बेस्ट - नारियल या बादाम तेल
जब बात रेशमी-काले बालों की आती है तब अक्सर हम नारियल या फिर बादाम के तेल का चुनाव करते हैं। ये दोनों ही तेल हलके होने के साथ साथ बालों को पूरी तरह से नमी भी प्रदान करते हैं।
READ: खूबसूरत बालों के लिये घर पर बनाएं नारियल तेल का शैंपू
पर क्या आप ने कभी सोंचा है कि बालों के लिये कौन सा तेल अच्छा होता है? अगर नहीं तो, आज हम आपको बताएंगे कि दोनों में से कौन सा तेल आपके बालों को सूट कर सकता है, तो जरुर पढ़ें...

1. नारियल तेल
बाल बनाए मुलायम
रूखे और कठोर बालों के लिये नारियल तेल काफी अच्छा माना जाता है। यह आपके बालो को कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैगनीशियम प्रदान करता है। बालों में गुनगुने नारियल तेल से मसाज करने पर बालों की नमी दुबारा वापस लौट आती है।
READ: नारियल का दूध बालों के लिए किस प्रकार उपयोगी है
बालों का झड़ना रोके
बाल चाहे पतले हो गए हों या फिर झड़ने लगे हों, उन पर नारियल तेल से नियमित रूप से मालिश करें। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बालों का झड़ना रूकेगा।

असमय सफेद बाल
100 एम एल नारियल तेल में आधा चम्मच आमला पावडर, मेथी के दाने और कडी पत्ती डालें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं और रातभर के लिये छोड़ दें। फिर सुबह इसे हल्के शैंपू से धो लें।

नारियल तेल से मसाज करने की विधि -
जरुरत के हिसाब से जितना चाहिये उतना नारियल तेल गरम कर लें। फिर उसे अपने बालों की जड़ों में लगा कर शॉवर कैप पहन लें। 1-2 घंटे के बाद बालों को किसी हल्के शैंपू से धो लें और कंडीशनर लगा लें।

2. बादाम तेल
बालों का झड़ना रोके
यह बालों की ग्रोथ के लिये अच्छा माना जाता है। इस तेल में विटामिन ई और डी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मिनरल्स, कैल्शियम और मैगनीशियम भी होते हैं।
READ: बादाम तेल का सौंदर्य लाभ
लंबे और चमकीले बाल
अगर आपको अपने बाल लंबे करने हैं तो बादाम तेल का प्रयोग करें। इसमें मौजूद पोषण आपके बालों को मजबूती प्रदान करेंगे और बालों को मोटा, घना और जल्दी लंबा भी करेंगे।

रूसी भगाए
बादाम का तेल पूरी तरह सिर के अंदर तक समाता है जिससे इसमें मौजूद विटामिन B, B6, B2 और E अंदर जा कर स्कैल्प में तेल का प्रोडक्शन बढाते हैं और रूसी का खात्मा करते हैं। [रूसी हटाने के 20 घरेलू नुस्खे]
बादाम तेल लगाने की विधि -
थोड़े से बादाम तेल को 2-3 मिनट गरम करें। फिर उससे स्कैल्प की हल्के हल्के मसाज करें और रातभर ऐसे ही छोड़ दें। फिर सुबह हल्के शैंपू से सिर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
