Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बालों को पतला बनाने वाली गंदी आदतें
हर कोई चाहता है कि उसके बाल सुन्दर दिखें! सुंदर बाल हर स्त्री का सपना होता है। हालाँकि हम में से सभी के बाल लंबे, चमकदार और स्वस्थ नहीं होते।
आजकल बालों का झड़ना लगभग प्रत्येक महिला के लिए एक समस्या बन गया है। परन्तु यदि आप बालों की देखरेख से संबंधित कुछ आसान बातें जान लें तो इस समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है।
जी हाँ! आपको कुछ गंदी आदतें छोडनी होंगे जिनके कारण बाल पतले होते हैं। इन गंदी आदतों को छोड़कर, अपने आहार पर ध्यान देकर तथा उचित जीवनशैली अपनाकर आप चमकदार बाल प्राप्त कर सकते हैं।
बालों पर बहुत अधिक केमिकल्स (रसायन) का प्रयोग करना, बालों को हमेशा बांधकर रखना, बहुत अधिक कंघी करना तथा बालों की देखभाल के लिए सस्ते उत्पादों का उपयोग करना आदि कई ऐसे कारण है जो बालों को पतला बनाते हैं।
इसी प्रकार अन्य कई आदतें हैं जो बालों को स्वस्थ और चमकदार बनने से रोकती हैं। तो आइए इनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

बालों को गंदा रखना
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार बाल जैसे ही तैलीय दिखने लगे उन्हें धोना आवश्यक हो जाता है। सिर की त्वचा साफ़ रहने से रूसी भी नहीं होती तथा बालों भी बढ़ते हैं। बालों को सप्ताह में दो बार हल्के शैंपू से धोया जा सकता है।

बहुत अधिक तेल लगाना
निश्चित रूप से बालों में तेल लगाना अच्छा होता है। परन्तु बहुत अधिक तेल लगाने से सिर की त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं। सिर की त्वचा से भी तेल निकलता है. अत: सिर की त्वचा पर तेल लगाने के बजाय बालों पर अधिक तेल लगाना अधिक महत्वपूर्ण होता है।

केमिकल्स का बहुत अधिक उपयोग करना
हेयर स्टाइल के लिए उपयोग में लाये जाने वाले स्प्रे तथा अन्य रसायन बालों को ख़राब कर सकते हैं। इससे बाल गिरने और बाल टूटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण अंतत: बाल झड़ने लगते हैं। इन उत्पादों के स्थान पर घर पर बने हुए प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करें।

कलरिंग और ब्लीचिंग
बालों को कलर और ब्लीच कभी न करें। नियमित तौर पर इनका उपयोग न करें क्योंकि इनमें उपस्थित रसायन बालों को रूखा और कमज़ोर बना सकते हैं। बालों को कलर करने के लिए प्राकृतिक हिना का उपयोग करें।

गीले बालों में कंघी करना
अधिकाँश महिलायें गीले बालों में कंघी करने की गलती करती हैं। गीले बालों में कंघी करने से बाल झड़ते हैं तथा दो मुंहें हो जाते हैं क्योंकि जब बाल गीले होते हैं तो उनकी जड़ें कमज़ोर होती हैं।

हेयर ड्रायर का उपयोग करना
कभी कभी हेयर ड्रायर का उपयोग करना ठीक है परन्तु नियमित तौर पर बार बार इसका उपयोग करने से बालों को स्थायी तौर पर नुकसान हो सकता है। तो अपने बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग न करें।



Click it and Unblock the Notifications
