Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आमला रोके बालों का झड़ना
आंवला प्राकृति का दिया हुआ ऐसा तोहफा है जिससे हमारे शरीर में पनप रही कई सारी बीमारियों का नाश हो सकता है। आंवला में आयरन और विटामिन सी भरा पड़ा होता है। हर इंसान को प्रतिदिन 50 मिली ग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है तो ऐसे में यदि आप आंवला का सेवन या फिर इसके रस का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में विटामिन सी की पूर्ती होगी।पर क्या आप जानते हैं कि आमले का रस हमारे बालों, त्वचा और वजन को कम करने के लिये किया जा सकता है। आमला में विटामिन सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जिससे बालों का असमय सफेद होना भी रूकता है। इससे बालों का दोमुंहा होना भी रूक जाता है। आइये जानते हैं कि आप आमला को किस तरह से बालों के लिये प्रयोग कर सकती हैं।
अच्छी सेहत का मालिक बनाए आंवला जूस

आमला तेल
आमला तेल को नियमित रूप से लगाने पर रूसी दूर होती है। घर पर आमला तेल बनाने के लिये आमला पावडर, मेथी पावडर और नारियल तेल को मिक्स करें। इसे 15 से 30 मिनट के लिये सिर पर लगाए रखें। अपने सिर को गरम तौलिये से बांध कर रखें उसके बाद सिर को शैंपू से धो लें।

आमला हेयर पैक
हेयर लॉस को रोकने के लिये घर पर ऐसे बनाएं आमला हेयर पैक। अंडा, आमला पावडर, शिकाकाई पावडर और रीठा का गाढा पेसट तैयार करें। फिर इसे सिर पर 30 मिनट तक लगाए रखें। फिर धो लें।

आमला जूस
आमला जूस का सेवन करने से शरीर को पूरा फायदा होता है। इससे दांत मजबूत होते हैं और खून भी साफ होता है। जूस काफी ज्यादा खट्टा होता है इसलिये आप इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकती हैं।

मसाज
सिर को आमला के तेल से मसाज करने पर खून का संचार तेज हो जाता है। इससे मन को शांति भी मिलती है।

आहार में खाएं आमला
अपने आहार में आमला का सेवन जूस, अंचार, मुरब्बा या फिर किसी अन्य तरीके से जरुर करें। इसे रोजाना खाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
