Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बालों का झड़ना होगा 100% कम अगर करेंगी अमरू का प्रयोग
अमरूद बालों के लिये काफी अच्छा माना गया है। आप इससे काफी सारे फायदे उठा सकती हैं। अगर आपके बाल काफी समय से झड़ रहे हैं तो भी अमरूद की पत्तियों का प्रयोग कर उन्हें और झड़ने से बचा सकती हैं।
अमरुद में भारी मात्रा में विटामिन बी 3, बी 5 और बी 6 होते हैं जो क्षतिग्रस्त बालों की टिश्यू को सही करता है, सर की खाल की सफाई करता है और बालों को झड़ने से रोकता है।
अमरुद के पत्तों में 9 प्रतिशत पोटासियम, 2 प्रतिशत जिंक और 2 प्रतिशत से थोड़ा ज़्यादा प्रोटीन होता है जिससे सर में खुजली नहीं होती, डेंड्रफ नहीं होता और बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं।
काफी खोज के बाद हमने आसान और कारगर नुस्खे निकाले हैं जिससे आपको यह पता चलेगा कि अमरुद का इस्तमाल बालों को बड़ा करने में कैसे किया जा सकता है।

अमरुद के पत्ते
मुट्ठीभर अमरुद के पत्तों को एक कप पानी में उबाल लें। इसे पानी पर धीमे आंच पर 10 से 15 मिनट तक खौलने दें। अब गैस बंद कर दें और इसे रूम के तापमान पर ठंडा होने दें। इस घोल को छानकर अपने सर और बालों में अच्छी तरह से लगा लें। एक घंटे तक इसे बालों में रहने दें और उसके बाद धो लें।

अमरुद+शहद+नीम्बू का रस
एक पका अमरुद लें और इसे हाथों से तब तक कुचलें जब तक यह पल्प ना बन जाए। इसमें एक बड़ा चम्मच शहद और 10 बूँद नीम्बू का रस डालें। इन्हें अच्छी तरह मिला लें। बालों को गीला करें और बालों को छोटे छोटे हिस्सों में बांटें। इस हर्बल अमरुद के मास्क को लंबे बालों के लिए इस्तमाल करें। इसे 40 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद बालों में शैम्पू करें और कंडीशनर लगाएं।

नारियल तेल+विटामिन ई+अमरुद
आधा कप नारियल तेल को धीमी आंच पर खौलाएं। विटामिन ई जेल के दो कैप्सूल को तोड़कर एक बड़े चम्मच अमरुद के जूस में मिलाएं। इसे 15 मिनट तक खौलने दें। अब गैस बंद कर दें और इस आयुर्वेदिक अमरुद के मास्क को रूम के तापमान में ठंडा होने दें। अब इसे अपने सर और पूरे बालों में अच्छी तरह लगा लें। अपने बालों को बन बना लें और शावर कैप लगा लें। 1 घंटे बाद बालों में शैम्पू कर कंडीशन कर लें।

अंडा+अमरुद
इस अमरुद के मास्क में प्रोटीन की मात्रा काफी ज़्यादा होती है जिससे बाल जड़ से मजबूत बनेंगे। एक बाउल लें और इसमें पके हुए अमरुद को मसलकर पल्प बना लें। अब इसमें अंडे का सफेद भाग मिलाएं। इसे सर और बालों में अच्छी तरह लगाएं। 40 मिनट बाद सर में मसाज करें और शैम्पू की मदद से बाल को धो लें।

अमरुद+नारियल
एक मुट्ठी अमरुद के पत्तों को पानी में 10 मिनट तक उबाल लें। अब इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट का पतला कोट सर और पूरे बाल पर लगा लें। 15 मिनट तक मसाज करें और अगले 40 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद शैम्पू की मदद से धो लें।

शिकाकाई+अमरुद+बादाम का तेल
मुट्ठी भर अमरुद के पत्तों को सूर्य की गर्मी से सुखा लें। अब इसे पाउडर बना लें। बराबर मात्रा में अमरुद का पाउडर और शिकाकाई पाउडर लें और इसमें बादाम तेल की 10 बूंदें डाल लें। पानी के मदद से पेस्ट बना लें। इसे गीले बालों में लगा लें। इसे 40 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद धो लें। सप्ताह में एक दिन इस हर्बल अमरुद के मास्क को लगाएं और झड़ते बालों से निजात पाएं।

अमरुद की चाय
इस्तमाल किये हुए अमरुद के टी बैग की मदद से एक कप चाय बनाएं। इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिला दें। रूम के तापमान में ठंडा होने दें। इसे छान लें और शैम्पू करने के बाद बालों को इससे धो लें। बालों में मसाज करें ताकि यह घोल रोम क्षिद्रों में अंदर चला जाए।

नारियल का दूध+अमरुद के पत्ते
बालों को टूटने से रोकने के लिए अमरुद के इस्तमाल का दूसरा आसान तरीका है यह कारगर मास्क। एक कप नारियल का दूध लें और इसमें एक बड़ा चम्मच अमरुद के सूखे पत्तों का पाउडर मिलाएं। रुई की मदद से इसे अपने सर पर लगाएं। जब आपके सर में यह मिश्रण अच्छी तरह से लग जाए तो मसाज करें। 1 घंटे बाद शैम्पू कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
