Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
रूसी को जड़ से मिटानी है तो बालों में लगाएं नीम हेयर पैक
नीम की पत्तियों का पेस्ट उनके लिये अच्छा होता है जिनके बालों में रूसी है और बाल तेजी से झड़ रहे होते हैं। आज हम आपको नीम के हेयर पैक बनाना सिखाएंगे जिसके साथ आप मेथी, दही, नींबू और हिना आदि का प्रयोग कर सकती हैं।
Amazon Great Indian Sale is Back! Get 80% Off Across Site (2nd Day)
बालों के लिये मेथी का पावडर भी काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि यह भी बालों से रूसी हटाता है। आइये देखते हैं बालों से रूसी मिटाने के लिये नीम का प्रयोग किस तहर से हेयर पैक में किया जा कसता है।

नीम और मूंग दाल हेयर पैक
सामग्री-
- नीम के पत्ते
- गुड़हल के फूल
- मूंग दाल
- मेथी बीज
- दही
पेस्ट बनाने की विधि-
- मूंग की दाल और मेथी के दाने को रात भर के लिये पानी में भिगो दें और दूसरे दिन महीन पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नीम की पत्तियों के जूस और गुडहल के पत्तों के पेस्ट में मिला लें।
- इस पेस्ट को सिर पर लगा लें और 20 मिनट तक सूखने दें, उसके बाद सिर को पानी से धो लें।
इस पेस्ट के गुण- इस पेस्ट को लगाने से सिर से रूसी, जुएं खतम हो जाएंगे। तथा रूखे बाल मुलायम बन जाएंगे। मूंग दाल की वजह से सिर की रूसी भी खतम होगी और बालों की ग्रोथ भी होगी। मेथी से रूसी का खात्मा होगा और दही के प्रयोग से सिर की खुजलाहट खतम होगी।

बालों का झड़ना और रूसी के लिये हेयर पैक
सामग्री-
- नीम की पत्तियां
- पानी
पेस्ट बनाने की विधि-
सिर पर बैक्टीरिया और फंगस होने की वजह से बालों में रूसी बढ़ जाती है। मुठ्ठी भर नीम की पत्तियां ले कर उसे 2 कप पानी में उबालें और जब पानी का रंग हरा हो जाए तब गैस बंद कर दें। आप इस पानी का प्रयोग बालों को शैंपू करने के बाद आखिर में कर सकते हैं। इससे बालों में मजबूती आएगी और रूसी खतम होगी।

नीम हेयर पैक
सामग्री-
नीम पावडर और हिना पावडर, दही, चाय की पत्ती, कॉफी और नींबू का रस
पेस्ट बनाने की विधि-
1 कप नीम पावडर और 1 कप हिना पावडर, 1 चम्मच दही, आधा कप चाय का पानी, आधा कप कॉफी और 12 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। आप इसमें थोड़ी सी शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद शैंपू कर लें और ठंडे पानी का ही उपयोग करें।
रिजल्ट-
यह नीम हेयर पैक बालों के लिये बहुत प्रभावी है। इसे लगाने से बालों की अच्छी ग्रोथ होती है और रूसी का सफाया होता है। आपइ से हफ्ते में दो बार प्रयोग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
