Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
हद से ज्यादा रूखे बालों को के लिये उपचार
रूखे और कड़े बालों से ज्यादातर लड़कियां परेशान हैं। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी आहार माना गया है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा देर बाहर प्रदूषण , धूल और मिट्टी में रहती हैं, तो भी बाल में रूखापन आ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिये आपको लगातार अपने बालों को हेयर ट्रीटमेंट देने की आवश्यकता है। वैसे तो महंगे सैलून में भी यह काम हो सकता है , लेकिन यह पॉकेट पर भारी पड़ सकता है।
अच्छा तरीका यही होगा कि आप प्राकृतिक तरीके अपनाएं और इस समस्या से छुटकारा पाएं। आइये जानते हैं कौन से हैं वे प्राकृतिक तरीके जो आपको रूखे बलों की समस्या से छुटारा दिलाने में असरदार साबित हो सकते हैं। रूखे बालों के लिए आवश्यक 8 घरेलू टिप्स

हद से ज्यादा रूखे बालों को के लिये उपचार
1. एलो वेरा: इसका रस बालों में लगाने से बाल मुलायम होगें। इसे नहाने से पहले अपने बालों और जडों में लगा कर ठंडे पानी से सिर धो लें। आप एलो वेरा के अर्क वाला शैंपू भी प्रयोग कर सकते हैं।
2. अंडे: अंडे में प्रोटीन और विटामिन होते हैं, जिससे बालों को पोषण मिलता है। सिर में एक अंडा फोड कर लगा लें और कुछ देर के बाद सिर को हल्के गरम पानी से धो लें। आप चाहें तो अंडे को अपने शैंपू में डाल कर भी यूज कर सकते हैं।
3. दही: बालों में दही को 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर उसमें शैंपू से धो लें। पर अगर ठंड का मौसम हो तो, सिर में दही ना लगाएं नहीं तो सिरदर्द और सर्दी हो सकती है।
4. बीयर: बीयर में अधिकतर मात्रा में यीस्ट पाया जाता है, जिससे बालों को नमी मिलती है और वह मुलायम बन जाते हैं। सिर पर थोडी सी बीयर गिराइये और 15 मिनट तक उससे सिर की मसाज कीजिये। फिर सिर को ठंडे पानी से धो लीजिये। अच्छे रिजल्ट के लिये ऐसा 1 हफ्ते तक कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
