Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
रातभर इस हेयर पैक को लगा कर छोड़ें, बाल झड़ना कम हो जाएंगे
बालों का झड़ना एक आम समस्या है लेकिन कुछ लोंगो के बाल रोजाना इतनी मात्रा में झड़ते हैं कि उन्हें एक दिन गंजा होने का डर सताने लगता है। ऐसे में ना तो कोई तेल काम आता है और ना ही कोई शैंपू जिस पर भरोसा किया जाए।
Redeem a discount of Rs 500 on footwear using this Amazon coupon Hurry Up!
आज बोल्डस्काई के इस लेख में हम आपको बालों के झड़ने की समस्या से मुक्ती दिलाने के लिये एक हेयर पैक बनाना सिखाएंगे, जिसे रातभर के लिये बालों में लगाए रखना होगा। इस पैक में प्याज का रस मिलाया जाता है, जिससे बालों पर काफी असर पड़ता है।

प्याज में ढेर सारी मात्रा में सल्फर होता है, जो कि बालों की ग्रोथ में सहायक होता है। जब प्याज के रस को शहद के साथ मिक्स कर के लगाया जाता है तो इसका रिजल्ट देखने लायक होता है।
यह पैक सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढाता है, जिससे बालों की जड़ों तक खून पहुंचता है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है और बाल मुलायम बनते हैं। अगर आपको भी यह हेयर पैकबनाना सीखना है तो, नीचे जरुर पढ़ें...

सामग्री-
- 1 - ताजे प्याज का रस
- 2 चम्मच - शुद्ध शहद
- 3-4 बूंद लेवेंडर तेल
प्रयोग करने की विधि-
- सबसे पहले प्याज को छील कर बारीक काट लें, उसके बाद उसे मिक्सी में डाल कर पीस कर जूस निकाल लें।
- फिर इसमें अन्य बाकी की सामग्रियां मिक्स करें।
- इस मिश्रण को अच्छी तहह से बालों में तथा सिर पर लगाएं।
- बालों को ढंकने के लिये शॉवर कैप लगाएं और रातभर इस पैक को ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर सुबह बालों में शैंपू कर लें और कंडीशनर लगा लें।
- यदि आपको यह पैक रातभर लगा कर छाड़ने में दिक्कत है, तो इसे लगभग 1 घंटे तक के लिये बालों में लगाए रखने के बाद सिर को शैंपू से धो लें।
- इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं और फरक देखें।



Click it and Unblock the Notifications
