Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ये हेयरस्टाइल आपको कॉलेज में स्टार बना देंगी
हर रोज़ सुबह-सुबह उठ कर कॉलेज जाने से पहले नई हेयरस्टाइल और कपड़े तय करना बहुत मुश्किल काम है। इसीलिए हम कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए लाये हैं कुछ बहुत आसान सी और बेहतरीन हेयरस्टाइल्स।
हर रोज़ सुबह-सुबह उठ कर कॉलेज जाने से पहले नई हेयरस्टाइल और कपड़े तय करना बहुत मुश्किल काम है। इसीलिए हम कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए लाये हैं कुछ बहुत आसान सी और बेहतरीन हेयरस्टाइल्स।
इनको बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता और इनमें आप बहुत सुन्दर लगेंगी। ऐसे हेयरस्टाइल हर ड्रेस पर सूट करते हैं।
इन हेयरस्टाइल्स के बाद आपका कॉलेज जाने का और भी मन करेगा। तो चलिए ये हेयरस्टाइल try करिए और अपने भीतर के के असली स्टार को निखरते हुए देखिये।

चोटियों का ताज: ये हेयरस्टाइल बहुत ही खूबसूरत होती है। बालों को बीच से मांग निकाल कर दो हिस्सों में बांट लें। दो चोटियाँ ऊपर की तरफ गूथें। बालों की मांग के पास दोनों चोटियों को लेते हुए सिर के पीछे तक ले आयें। हल्के घुंघराले बालों के साथ ये हेयरस्टाइल बहुत अच्छी लगती है। READ: इन हेयरस्टाइल से सोते वक्त नहीं उलझते हैं बाल

किनारे की चोटी: ये आसान सी स्टाइल है। बस सारे बालों को एक तरफ करिए और पूरे बालों को एक चोटी में गूथ लीजिये। बस।

बॉब कट और लटें: अगर आप छोटे बाल रख सकती हैं तो बॉबकट फिर से ट्रेंड में है। आगे के बालों को भी छोटा करा लें और माथे तक लटें गिरने दें। इस लुक में आप बिलकुल नई और जवान नज़र आएंगी।

किनारे की लटें: ये हेयरस्टाइल भी आपको उम्र से कम दिखाएगा। बस अपने बालों की लातों को सिर के किनारे पर पिनअप कर लें। और एकदम ताज़ा हेयरस्टाइल पाएं।

ढीली चोटी: अगर आप थोड़ी ज्यादा समझदार और मैच्योर दिखना चाहती हैं तो अपने बालों को ढीली चोटी में गूथ लें। ढीली चोटी आपको एक नया ही लुक देगी और इसको बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

ऊंचा जूड़ा: काम में बिजी हैं लेकिन हर वक़्त आपके बाल आपके चेहरे पर गिरकर आपको परेशां कर रहे हैं। अपने बालों को ऊपर उठा लीजिए और लपेट कर जूड़ा बना लीजिये।

ऊंची चोटी: ये सबसे आसन हेयरस्टाइल है जो हर ड्रेस के साथ अच्छी लगती है। इससे आपके सारे बाल एक ही जगह पर बंधे भी रहते हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियों में ये हैर्स्त्यले आज भी सबसे ज्यादा प्रचलित है।



Click it and Unblock the Notifications
