Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन हेयरस्टाइल से सोते वक्त नहीं उलझते हैं बाल
सुबह-सुबह अपने बालों को दुरुस्त करना एक मुश्किल काम होता है। खासकर तब जब आप सुबह देर से सोकर उठती हैं। कई बार आप सोचती होंगी कि आपके बाल इतने लंबे क्यों हैं, या फिर आप यह सोचती होंगी कि काश आप बालों के साथ कुछ कर पाती। अस्तव्यस्त बालों को सुलझाना कई बार बेहद मुश्किल हो जाता है। दीपिका पादुकोण की 5 बेस्ट हेयरस्टाइल
कर्ली बालों को आमतौर पर सुलझाने में ज्यादा समय लगता है और कर्ली हेयर वाली महिलाएं भी कभी नहीं चाहेंगी कि उनके बाल आपस में उलझे हों। आइए हम आपको कुछ ऐसे हेयरस्टाइल टिप्स देते हैं, जिनका इस्तेमाल आप रात में सोने से पहले करेंगी तो सुबह तक आपके बाल आपस में उलझेंगे नहीं।

लूज जूड़ा
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल आपस में उलझे नहीं और आप सुबह सिर्फ पांच मिनट में तैयार हो जाएं तो रात को सोते समय इस हेयरस्टाइल को अपनाएं। अपने सिर को घुमा कर बालों को हाथों में लें और इसे हाई पोनीटेल के रूप में बांध लें। अब पोनीटेल के सिरे को किसी लचीले चीज से जूडे का शेप दें।

चोटी बनाना
अपने बालों को उलझने से बचाने के लिए आप बालों की चोटी भी बना सकती हैं। यह हेयर केयर के साथ-साथ बालों को उलझने से बचाने में भी कारगर होता है। इस हेयरस्टाइल को अपनाने के बाद जब आप सुबह उठेंगी तो आपके बालों में कोई उलझाव नहीं होगा।

कर्ल ट्रिक
यह हेयरस्टाइल कर्ली हेयर वालों के लिए काफी कारगर होता है। इसके लिए आपको बालों में टेक्स्चराइजिंग क्रीम लगाना पड़ेगा। क्रीम के जरिए आप बालों में नजर आने वाला पार्टिशन बना लें। अब दो इंच बाल लेकर उसे उंगली के सहारे एक से अधिक बार कर्ल करें और फिर बाबी पिन के की मदद से कर्ली बाल को फिक्स कर दें। ऐसा तब तक करें जब तक कि आपके सिर के सारे बाल पूरी तरह से फिक्स न हो जाएं। सुबह उठने के बाद सारे पिन को हटा लें। आपके बाल आपस में बिल्कुल भी नहीं उलझेंगे।

बालों को ढक कर सोएं
आप अपने बालों के लिए स्कार्फ या नाइट कैप का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके बाल ढंके रहेंगे और बालों को उलझने से बचाने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप स्कार्फ को इस तरह बांधे ताकि यह खुले नहीं। इसके अलावा नाइट कैप का रबर भी समस्या पैदा करता है। इस लिए ऐसे नाइट कैप का इस्तेमाल करें जिसका रबर बहुत ज्यादा सख्त न हो।

हाई पोनी टेल या लूज टेल
यह सोने का सबसे आसान और प्रभावी हेयरस्टाइल है। अपने बालों का हाई पोनीटेल या लूज टेल बना लें। इससे बालों के घुंघराने और उलझने का संकट खत्म हो जाता है। हालांकि आपको रबर बैंड से होने वाले दर्द से जूझना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
