Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
काले, घने और लंबे बाल चाहिये तो लगाइये आंवलें का तेल, जानें और भी लाभ
बालों की प्राकृतिक वृद्धि के लिए आप घर पर आंवले के तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। आंवले को भारतीय गूस्बेरी भी कहा जाता है।
यह सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है तथा भारत में कई पीढ़ियों से इसका उपयोग किया जा रहा है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो बालों को लंबा और स्वस्थ बनाने में सहायक है।
Why Wait For Diwali? Get 50% Off on Furnitures, Decor, Lamps and More at Pepperfry
आंवले का उपयोग मेहंदी तथा अन्य पदार्थों से बने हेयर पैक में किया जाता है। तो यदि आप आंवले के तेल का उपयोग करके अपने बालों को स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो आगे पढ़ें!

गिरते बालों के लिए
बालों का गिरना कम करने के लिए अपने शैंपू में कुछ बूंदे आंवले के तेल की मिलाएं। जब भी आप शैंपू करें तब ऐसा करें। इससे आपके सिर की त्वचा रूखी नहीं होगी और बाल टूटेंगे नहीं। गंजे हो रहे हैं तो अपनाइये ये 20 तरीके

चमकीले बालों के लिए
बालों को शैंपू करने के बाद आंवले के तेल में थोडा पानी मिलाकर सीरम की तरह बालों में लगायें। बाज़ार से खरीदे गए सीरम की तुलना में यह सीरम अधिक सुरक्षित है क्योंकि बाज़ार से खरीदे गए सीरम में केमिकल्स होते हैं। आंवले के तेल से बना यह सीरम बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

रूखे बालों के लिए
बालों को शैंपू करने के बाद अपने बालों के सिरों पर थोडा आंवले का तेल लगायें। इससे आपके बालों के सिरे नम रहेंगे और इस बात का ध्यान रखें कि आपके बाल चिपचिपे न हों। यदि आप सूखे बालों पर तेल लगायेंगे तो बाल चिपचिपे हो जायेंगे।

सफ़ेद बालों के लिए
आंवले का तेल बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से बचाता है। कई सदियों से आंवले के तेल का उपयोग बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से रोकने के लिए किया जाता है। आंवले के तेल से सिर की त्वचा की मालिश करने से बाल समय से पहले सफ़ेद नहीं होते। सफ़ेद बालों के लिए जांचे परखे 29 घरेलू उपचार

रूसी के लिए
आंवले का तेल इसका सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। आंवले का तेल सिर की त्वचा को ठंडक प्रदान करता है तथा खुजली को कम करता है। ध्यान रखें कि बाल धोने के एक घंटा पहले तेल बालों में लगायें।

दोमुंहें बालों के लिए
दोमुंहें बालों के लिए आंवले का तेल एक अच्छा घरेलू उपचार है। अपनी हथेलियों में थोडा गर्म आंवले का तेल लें तथा इसे बालों के सिरों पर लगायें। ऐसा प्रतिदिन करें और आप देखेंगे कि दोमुंहें बाल बनना कम हो गया है। हालाँकि इससे पुराने दोमुंहें बाल ठीक नहीं होते।

घुंघराले बालों के लिए
बालों को धोने से पहले आंवले के तेल से मालिश करने से बाल धोने के बाद मुलायम और कोमल हो जाते हैं। यह वास्तव में प्रभावकारी है। वास्तव में स्वस्थ बालों के लिए आंवले के तेल के उपयोग का यह तरीका सबसे बेहतर है। गर्म तेल की चम्पी का कोई मुकाबला नहीं!



Click it and Unblock the Notifications
