Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
गंजे हो रहे हैं तो अपनाइये ये 20 तरीके

बाल झड़ना आज के दिनों में बहुत आम बात हो चुकी है लेकिन जब बाल जरुरत से ज्यादा झड़ने लगते हैं तो, डर लगने लगता है कि कहीं मैं गंजा न हो जाऊं नहीं तो बाहर सब मेरा मजाक उडाएंगे। वैसे तो सामान्यतः हमारे लगभग 50 से 100 बाल हर दिन झड़ते हैं। यदि इससे ज्यादा बाल झड़ते हैं, तो यह चिंता का विषय है।
यह भी देखा जा सकता है कि बाल पतले होने लगते है और एक या अधिक जगह पर गंजापन आ जाता है। बालों के झड़ने का कई कारण हो सकता है, जैसे- खान-पान, मिनिरल्स की कमी, दवाइयों का इस्तेमाल, तनाव, प्रदूषण या फिर जेनेटिक। पुरुषों में कैप या हेलमेट का इस्तेमाल भी बाल झड़ने का एक कारण हो सकता है।
पुरुषों में जिस प्रकार बाल झड़ते रहते हैं अर्थात मांग से बालों का झड़ना/ सिर के ऊपर से बालों का झड़ना, उसी प्रकार इसमें भी पुरुषों के बाल झड़ते हैं। इस प्रकार बालों का झड़ना आम है और यह किसी भी समय यहां तक कि किशोरावस्था में भी आरंभ हो सकता है। इसके मुख्यतः तीन कारण हैं-वंशानुगत गंजापन, पुरुष हार्मोन और बढ़ती हुई आयु। आइए हम आपको बताते हैं 20 ऐसी बातें जिस पर अमल करके आप बालों को झड़ने से रोक सकते हैं।

बालों को नियमित रूप से हल्के शैंपू से धोएं
नियमित रूप से बालों को धोने से बाल और सिर की खाल साफ रहती है। साथ ऐसा करने से बालों में संक्रमण और डैंड्रफ की भी समस्या नहीं आती। इससे न सिर्फ बाल स्वस्थ रहते हैं बल्कि यह झड़ते भी नहीं हैं।

विटामिन की कमी
विटामिन न सिर्फ हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह हमारे बालों को भी लाभ पहुंचाता है। विटामिन A जहां सिर की खाल में सीबम की मात्रा को बढ़ाता है, वहीं विटामिन E सिर के खाल में रक्त के संचार को बढ़ता है। इससे बालों को मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं विटामिन B बालों के रंग को बनाए रखने में मददगार होता है।

प्रोटीन के साथ लें पौष्टिक आहार
बिना चर्बी वाले मांस, मछली, सोया और अन्य प्रोटीनयुक्त भोजन बालों को स्वस्थ रखते हैं, जिससे यह झड़ते नहीं है।

सिर का करे मसाज
अगर आप लंबे समय से बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप जरूरी तेल से दो मिनट सिर का मसाज जरूर करें। इससे हेयर फालिकल सक्रिय रहते हैं। आप मसाज के तेल में लैवेंडर (एक प्रकार का सुगंधित तेल) भी मिला सकते हैं।

गीले बालों में न करें कंघी
बाल जब गीला होता है, तो यह अपने कमजोर अवस्था में होता है। इसलिए गीले बालों में कंघी करने से बाल ज्यादा झड़ते हैं। पर अगर कंघी करना जरूरी ही हो तो घनी कंघी का प्रयोग न करें। साथ ही ज्यादा कंघी करने से भी बालों का नुकसान पहुंचता है और यह ज्यादा झड़ते हैं। अगर आपके बाल आपस में उलझ गए हों, तो इसके लिए अपनी ऊंगलियों का इस्तेमाल करें, ना कि कंघी का।

लहसुन का रस, प्याज का रस या अदरक का रस
सोने से पहले इन तीनों में से किसी एक का रस अपने बालों में लगाएं। सुबह बालों को धो लें। अगर आप एक हफ्ते तक लगातार ऐसा करेंगे तो आपको स्पष्ट परिणाम दिखाई देंगे।

खूब पानी पियें
बालों की जड़ों को पानी की बहुत जरूरत होती है। इसलिए शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए हर दिन 4 से 8 कप पानी पीना चाहिए। यह बालों को स्वस्थ रखने में मददगार होगा।

बालों में लगाएं ग्रीन टी
अध्ययन से पता चला है कि बालों में ग्रीन टी लगाने से बाल झड़ने की समस्या से निजात मिलता है। इसके लिए आप एक कप पानी में थोड़ा ग्रीन टी मिला लें। जब यह ठंडा हो जाए तो फिर इसे बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद बालों को बिना साबुन के धो लें। अगर आप हफ्ते 10 दिन तक ऐसा करेंगे तो आपको फर्क साफ दिखेगा।

जानें, क्या बुरा है बालों के लिए
अगर आप अपने बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि बालों का ख्याल कैसे रखें। बालों को तौलिए से सुखाने के बजाए उसे अपने आप सूखने देना चाहिए।

शराब पीना करें कम
शराब पीने से बालों का विकास कम हो जाता है। इसलिए अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो शराब पीना कम कर दें।

धुम्रपान से बचें
सिगरेट पीने से सिर के खाल तक पहुंचने वाले रक्त की मात्र में कमी आ जाती है। इससे बालों का विकास कम हो जाता है।

शारीरिक व्यायाम करें
हर दिन शारीरिक व्यायाम के लिए समय निकालें। रोज करीब 30 मिनट तक टहलें, स्वीमिंग करें या बाइक चलाएं। इससे शरीर में हार्मोन का स्तर संतुलित रहेगा, जिससे न सिर्फ तनाव कम होगा, बल्कि बालों का झड़ना भी कम होगा।

तनाव न पालें
अध्ययन से पता चला है कि तनाव और बालों के झड़ने में गहरा रिश्ता है। हमेशा अपने आपको तनावमुक्त रखें। इसके लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। इससे न सिर्फ तनाव कम होगा बल्कि शरीर में हार्मोन का संतुलन भी बना रहेगा।

नियमित हीटिंग एंड ड्राइंग से बचे
बालों को सुखाने के लिए लोग हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। यह बालों को गर्म करके सुखाता है। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करेंगे तो इससे बाल कमजोर हो जाएंगे। ऐसे में यह अधिक से अधिक झड़ने लगेंगे।

सिर में पसीना न आने दें
जिनके बाल ऑयली होते हैं, उन्हें गर्मी में पसीने के कारण डैंड्रफ का सामना करना पड़ता है। इससे बालों के झड़ने की संभावना और भी बढ़ जाती है। ऐसे शैंपू का प्रयोग करें जिसमें एलोवेरा और नीम हो। इससे सिर ठंडा रहेगा और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा।
जो लोग हेलमेट पहनतें हैं, उन्हें भी गर्मी में बाल झड़ने का सामना करना पड़ता है। होता यह है कि बालों के जड़ में पसीना जमा हो जाता है, जिससे जड़ कमजोर हो जाता है और नतीजतन बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए सिर में टेरी कपड़ा हेडबैंड या रुमाल बांधे। इससे बालों का झड़ना रुकेगा।

लंबे बालों को कटवाएं
अगर आपके बाल लंबे हैं और झड़ रहें हैं तो फिर आपको अपनी हेयर स्टाइल बदलनी होगी। बालों की चोटी बांधना या गुथे हुए बालों वाला स्टाइल बालों को खींचता है। साथ ही यह हेयर फालिकल को भी नीचे की ओर खींचता है। इससे न सिर्फ बाल झड़ते हैं, बल्कि कभी-कभी गंजेपन की स्थिति भी पैदा हो जाती है।

सेहत का रखें ख्याल
बाल झड़ने की एक मुख्य वजह खराब सेहत भी है। इसलिए बीमारी, तेज बुखार और संक्रमण को गंभीरता से लें, ताकि आपके बाल भी सेहतमंद रहें।

दवाइयों के साइड इफेक्ट्स
दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी बाल झड़ते हैं। अगर कभी भी लगे कि दवाई का साइड इफेक्ट बालों पर पड़ रहा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर वास्तव ऐसा है तो फिर डॉक्टर से दवाई बदलने के लिए कहें।

केमिकल से रहे दूर
केमिलक और परमानेंट हेयर कलर का भी बालों की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो फिर अपने बालों को कलर न करें।



Click it and Unblock the Notifications
