Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
20 की उम्र में बाल झड़ने के 10 मुख्य कारण
नई पीढ़ी में बाल झड़ने की समस्या काफी बढ़ गई है। 20 से 30 साल के लड़के लड़कियों में भी गंजापन देखने को मिल रहा है। अगर हर दिन 75-100 बाल झड़ रहे है तो यह एक सामान्य बात है, पर अगर यह गितनी इससे ज्यादा है तो फिर आपको सावधान हो जाना चाहिए।

1. शराब, धुम्रपान
आज के युवा जिस तरह की जीवनशैली अपना रहे है, इससे बाल झड़ने की समस्या बढ़ी है। देर रात तक पार्टी करना कई कारणों से नुकसानदायक है। शराब, धुम्रपान और प्रदूषित हवा अंदर लेने से बालों को नुकसान पहुंचता है। नियमित रूप से शराब पीने से डाइट से विटामिन का अब्ज़ॉर्प्शन प्रभावित होता है। शरीर में कम विटामिन का मतलब है बालों को कम पोषण मिलना।

2. तनाव
तनाव भी बाल झड़ने की एक बहुत बड़ी वजह है। आज की युवा पीढ़ी एक्जाम का डर, दोस्तों में अस्वीकार कर दिया जाना और अच्छे कॉलेज में एडमिशन को लेकर तनाव में जीने लगते हैं।

3. प्रदूषण और वातावरण
बाल झड़ने में प्रदूषण और वातावरण भी अहम भूमिका निभाता है। अगर आप खारखाने वाले क्षेत्र में रह रहे हैं तो बालों को हवा में मौजूद केमिकल से नुकसान पहुंचता है। इससे न सिर्फ बालों की चमक दमक कम होती है, बल्कि यह भद्दा भी दिखने लगता है।

4. फंगल इंफेक्शन
फंगल इंफेक्शन की वजह से सिर की खाल में खुजली होती है और बाल झड़ते हैं। यह इंफेक्शन बच्चों और किशोरों में ज्यादा देखने को मिलता है।

5. हेयर स्टाइल ट्रेंड
बाल झड़ने के लिए नए हेयर स्टाइल ट्रेंड भी काफी जिम्मेदार है। आजकल के युवा कस कर चोटी बांधते हैं, जिससे बाल जड़ से खिंचते हैं। इससे सामने के हिस्से में गंजापन आ सकता है।

6. हेयरस्टाइल प्रोडक्ट
हेयरस्प्रे और जेल जैसे हेयरस्टाइल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी बालों की गुणवत्ता प्रभावित होती है। अगर आप लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करेंगे तो बाल झड़ने भी लगेंगे। इसलिए ऐसे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें जो आपके बालों से मेल खाते हों। प्रोडक्ट बदलने से बेहतर होगा कि आप इसका नियमित इस्तेमाल करें।

7. आनुवांशिकता
बालों की गुणवत्ता और उनकी संख्या अनुवांशिकता पर भी निर्भर करती है। 30 साल की उम्र होते-होते पुरुषों में गंजापन आना शुरू हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि गंजेपन के प्रकार को पहचाने। यह भले ही लाइलाज हो, पर दवाई के जरिए इसकी गंजेपन की गति को धीमा किया जा सकता है।

8. मनोरोग
मनोरोग और तनाव भी कई बार बाल झड़ने की वजह बन जाता है। मेडिकल साइंस में बाल झड़ने की स्थिति को ट्रीचोटिलोमेनिया कहते हैं। ऐसे में सिर के कुछ हिस्सों में गंजापन आ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने मनोरोग का ईलाज करवाएं।

9. अच्छी नींद न लेना
बालों के लिए अच्छी नींद भी बेहद जरूरी है। बालों की कोशिकाओं को भी आराम की जरूरत होती है।

10. संतुलित आहार न खाना
खाने में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां लें। इससे बालों स्वस्थ रहेंगे। इसके साथ विटामिन, आइरन और प्रोटीन बालों की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।



Click it and Unblock the Notifications
