Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर
Symptoms Of Stomach Cancer: कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है। पेट में कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है। यह तब होता है, जब पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं। वर्ल्ड कैंसर रिसर्च एंड ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, पेट का कैंसर दुनियाभर में सबसे ज्यादा होने वाला पांचवा कैंसर है। हर साल लाखों लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पेट में कैंसर होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। लेकिन आमतौर पर ये लक्षण पेट से जुड़ी सामान्य समस्याओं की तरह ही होते हैं, इसलिए अक्सर लोग इन्हें पहचान नहीं पाते हैं। उचित समय पर इलाज न लेने से यह धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है, जिससे जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में, इन लक्षणों की समय पर पहचान करना बेहद जरूरी है। तो आइए, जानते हैं पेट के कैंसर की कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से -

पेट में दर्द
पेट में कैंसर होने पर मरीजों को पेट में दर्द या भारीपन की समस्या हो सकती है। यह अस्पष्ट और लगातार हो सकता है और अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है। अगर आपको लंबे समय से पेट में दर्द या भारीपन की समस्या बनी हुई है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर अपना चेकअप करवाना चाहिए।
अचानक वजन घटना
बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक तेजी से वजन घटना भी पेट के कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। अगर बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज के आपका वजन लगातार कम हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
भूख न लगना
पेट में कैंसर होने पर मरीज को भूख कम लगती है। इसी स्थिति में खाना खाने की इच्छा नहीं होती है और कम खाने के बावजूद भी पेट भरा हुआ लगता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इसे इग्नोर न करें। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
उल्टी और मतली महसूस होना
हर समय उल्टी और मतली जैसा महसूस होना भी पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है। दरअसल, ऐसा पाचन में खराबी के कारण होता है। अगर आप इसे इग्नोर करते हैं, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सीने में जलन और गैस
पेट में कैंसर होने पर मरीज को सीने में जलन और गैस की समस्या हो सकती है। दरअसल, पेट में कैंसर होने पर पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिसके कारण सीने में जलन, ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर की मदद लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
