Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल
Rang Panchami Remedies 2026: सनातन धर्म में रंग पंचमी का पर्व बेहद पवित्र और खास माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है। इसे देवताओं की होली या देव पंचमी भी कहा जाता है। इस बार रंग पंचमी का त्योहार 08 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी के साथ रंगों की होली खेली थी। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता भी धरती पर आकर रंगों के इस उत्सव में शामिल होते हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसारं, इस दिन पूजा-पाठ और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए, जानते हैं रंग पंचमी के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे आसान उपाय, जिनसे जीवन में खुशहाली और तरक्की का मार्ग खुल सकता है।

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए उपाय
रंग पंचमी का पावन दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की भक्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा से की गई पूजा जीवन की परेशानियों को कम कर देती है। पूजा के समय राधा रानी को लाल रंग की चुनरी और गुलाल अर्पित करें। इसके साथ ही श्रद्धा भाव से राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक विश्वास है कि इस उपाय को करने से राधा रानी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उपाय
अगर कोई व्यक्ति आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है तो रंग पंचमी का दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें लाल रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही, श्रद्धा भाव से श्री सूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना भी लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि व धन-धान्य की वृद्धि होती है।
इस उपाय से भगवान विष्णु की मिलेगी कृपा
रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई आराधना से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में, रंग पंचमी के दिन सुबह स्नान कर शुद्ध मन से भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल व पीले गुलाल अर्पित करें। इसके साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम या नारायण कवच का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक विश्वास है कि इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते
शीघ्र विवाह के लिए करें यह उपाय
अगर किसी के विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या बात बनते-बनते रह जाती है, तो रंग पंचमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना से विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके लिए रंग पंचमी के दिन विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा करें और माता पार्वती को विशेष रूप से श्रृंगार की सामग्री तथा सिंदूर अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जल्द ही मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बन सकते हैं।
परिवारिक कलह दूर करने का उपाय
अगर घर में लंबे समय से विवाद या तनाव बना हुआ है तो रंग पंचमी के दिन एक सरल उपाय किया जा सकता है। इसके लिए एक स्टील के लोटे में साफ जल लें और उसमें थोड़ा गंगाजल व गुड़ मिला दें। इसके बाद श्रद्धा के साथ "ॐ श्री पितृदेवताय नमः" मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र जप पूरा होने के बाद इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में चल रही पुरानी कलह और मनमुटाव धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं और परिवार में शांति बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications