Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
क्या हेलमेट पहनने से गंजापन होता है?
पुरूषों में गंजेपन एक कारण उनका हेलमेट भी हो सकता है। जी हां, इस विषय पर कई सालों से चर्चा भी होती आ रही है कि हेलमेट भी कुछ हद तक पुरूषों में बाल झड़ने का कारण है। गंजापन पुरूषों में हीन भावना पैदा करता है, लेकिन क्या यह सच है कि हेलमेट पहनने से गंजापन होता है? आज हम इसी रहस्य से परदा उठाएंगे। पुरूषों में बाल झड़ने का आम कारण क्या है?

तनावः इन दिनों हमें घर और काम के चक्कर में इतना ज्यादा तनाव झेलना पड़ता है कि उसकी वजह से हमारे बालों पर असर पड़ता है और वह झड़ने लगते हैं। इसलिये कभी भी किसी बात पर बेवजह तनाव नहीं लेना चाहिये।
समय की कमीः जिस तरह से हम अपनी लॉन में लगी घांस को पानी देते हैं उसी तरह जरूरी है कि हम अपने बालों के लिये भी समय निकाल कर उन पर तेल लगाएं। लेकिन काम से समय ना मिल पाने की वजह से हम इस बात पर ध्यान नहीं दे पाते, जिसका परिणाम हमें बाल खो कर चुकाना पडता है।
रूसी की समस्याः एक्सपर्ट के अनुसार बताया गया है कि महिलाओं के मुकाबले पुरूषों में कहीं ज्यादा रूसी की समस्या होती है। ऐसा केवल कुछ मेल हार्मोन के उत्पादन की वजह से होता है।
लेकिन हेलमेंट से कैसे असर पड़ता है?
हेलमेट और गंजापनः सबसे पहले यह बात साफ कर दी जाए कि अकेला हेलमेट ही इस समस्या के लिये जिम्मेदार नहीं है। लेकिन हेलमेट और ऊपर दी गईं सारी समस्याओं को मिला देने पर हेयर लॉस की समस्या पैदा होती है।
हवा का रूक जानाः आपकी त्वचा की ही तरह आपके बाल भी सांस लेते हैं। आपके बालों में भी पोर्स होते हैं, जिन्हें वायु की जरूरत पडती है। लेकिन हेलमेट पहनने से वह हवा रूक जाती है और इसी वजह से बाल झड़ने लगते हैं।
रूसीः अगर आपके सिर में रूसी की समस्या है, तो हेलमेट पहनने से वह और भी ज्यादा बढ़ सकती है। सिर पर हेलमेट पहनने से सिर रूखा हो जाएगा और खुजली करेगा।
क्या करें?
1. बालों को रोजाना धोएं अगर ऐसा करना मुनासिब नहीं है, तो एक दिन छोड़ कर बाल धोएं। लेकिन सिर को हमेशा साफ सुथरा रखें।
2. हेलमेट पहनने से पहले सिर को किसी बडे़ से कपडे़ या रूमाल से बांधे।
3. अगर आपको लंबी यात्रा करनी पड़ रही है, तो कुछ समय के लिये रास्ते में अपनी बाइक रोक कर हेलमेट सिर से उतार दें। बालों को हवा की जरूरत होती है, जो इस तरह मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
