Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
केले से बने इन 11 नेचुरल हेयर मास्क रुखे और बेजान बालों के लिए
लम्बें, मुलायम और स्वस्थ बालों की चाह किसे नहीं होती है। हर लड़की चाहती है कि उसके बाल बहुत ही खूबसूरत हो। लेकिन ऐसा जरुरी नहीं कि हर लड़की का सपना सच ही हो। घने और खूबसूरत बालों की चाह में हर लड़की केमिकल ट्रीटमेंट की ओर जाती है। ब्यूटी पालर्स में घंटों बिताएंगी।
लेकिन आपको मालूम है कि सिर्फ एक केले की मदद से आप सुंदर और लहराते हुए बाल पा सकते हैं, इसके लिए न तो आपको घंटो किसी पालर्स में गुजरने होंगे, न ही हजारों रुपए खर्च करने होंगे। आज हम आपको केले के कुछ बनाना हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से चंद मिनटों में आप पा सकती है खूबसूरत चमकदार बाल। DIY: इन 5 होमली स्क्रब से डेड स्किन को कहें बाय बाय

1. केले का हेयर मास्क
यह हेयर मास्क सबसे आसान मास्क है। एक पका हुआ मुलायम केला ले। इससे अच्छी तरह मसल के पेस्ट तैयार कर ले।इसे अपने बालों में अच्छी तरह लगा ले और शॉवर कैप पहन ले अर्थात एक गरम टॉवल लपेट ले। ऐसा करने से बालों में नमी बनी रहेगी। इस मिश्रण को अपने बालों में करीब 20 मिनट तक छोड़ दे। उसके बाद अच्छी तरह पानी से धो ले।बालों के डैंड्रफ से परेशान है तो इन घरेलू उपाय से पाएं जड़ से छुटकारा

2. केला और एवोकाडो का हेयरमास्क
यह पेक आपके बालों के रूखेपन को दूर करेगा, उन्हें मुलायम और चमकदार बनाएगा।
सामग्री:
- केला-1
- नारियल का दूध- 3 चम्मच
- एवोकाडो- 2 चम्मच
- केला-1
- शहद-3 चम्मच
- एक्स्ट्रा वर्जिन तेल-1/4 कप
- अंडा-1
- एक केला
- एक टेबल स्पून सरसों का तेल
- 1 केला
- छोटा पपीता
- एक - दो टेबल स्पून शहद
- एक केला
- एक कटोरी दूध की मलाई
- एक केला छिला हुआ।
- रातभर भिगा हुआ आंवला
- 1 या 2 पका केला- अपने बालों की लंबाई के अनुसार
- 2 चम्मच शहद
- 1/2 कप नारियल का दूध
- 1 कप दही (बालों की लंबाई के अनुसार)
- 2 केले
- 2 टेबलस्पून शहद
- एक केला
- एक कप दही
- 2 टेबल स्पून शहद
- एक टेबल स्पून नींबू का रस
- एक केला
- दो टेबल स्पून: शहद
कैसे बनाएं पेस्ट
एक केला लेकर उसे मसल ले और पेस्ट बना ले। ध्यान रखें की गूदा अच्छी तरह मसल लिया हो। अब इसमें 3 चम्मच नारियल का दूध और 2 चम्मच एवोकाडो को मिलाये। सब सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और बालों में लगा लें। इसे 20 से 30 मिनट तक रखें और फिर पानी से धो लें। आप एवोकाडो की जगह कोको भी डाल सकते है जिससे बालों को प्राकृतिक रंग मिलेगा।

3. केला, शहद, अंडा और वर्जिन ऑलिव ऑयल हेयरपैक
जरूरी सामग्री:
विधि : एक बर्तन में अंडा फोड़ लें और इसमें पका हुआ केला, 1/4 कप वर्जिन तेल, 4 या 5 चम्मच दूध और 3 चम्मच शहद मिला लें। आप इन सब सामग्रियों को अच्छी तरह मिला कर पेस्ट तैयार करले। बालों को मोटे दाते की कंघी से सुलझा कर इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ो से सिरे तक में लगा लें। एक शॉवर कैप से इसे ढक लें और 20 मिनट तक रखें। धोने के बाद आप मुलायम और चमकदार बाल पाएंगे। अंडे के यॉर्क में सल्फर होता है, जो बालों के विकास में काम आता है वहीं अंडें के सफेद भाग में प्रोटीन की मात्रा होती है।

4. केले और सरसों के तेल का मिश्रण
बालों को काला,चमकदार बनाने के हेयर पैक
जब आप केले का मिश्रण बना रही हों, तो इसमें सरसों के तेल की कुछ बूँदें भी डाल दें। यह बालों को स्वस्थ बनाने का एक और चमत्कारी तरीका है और इसे बनाने के लिए आपको रसोई से ही आवश्यक पदार्थ मिल जाएंगे। सरसों का तेल बालों और सिर की त्वचा की मरम्मत करने का बेहतरीन उपाय है। अतः अगर आपको लगता है कि आपके सिर की त्वचा काफी रूखी हो गयी है या इसमें डैन्ड्रफ की समस्या उत्पन्न हो गयी है तो आप सरसों के तेल के उपचार का प्रयोग कर सकती हैं।
जरुरी सामग्री-
विधि: केले को अच्छे से मसल लें तथा इसे और प्रभावी बनाने के लिए इसमें सरसों के तेल की कुछ बूँदें डालें। इसे अपने सिर पर अच्छे से लगाएं तथा इसके बाद इसे अच्छे से शैम्पू से धो लें। ध्यान रखें कि सरसों के तेल का प्रयोग ज्यादा ना करें। यह एक गाढ़ा तेल है तथा इसे निकालने में आपको काफी समय लगेगा।
सरसों के तेल को रुखेपन को हटाने और ब्लड सकुर्लेशन बढ़ाने के लिए वरदान माना है।

5. पपीते और केले का मास्क
केला एक नरम फल है और यह किसी भी तत्व के साथ मिश्रित हो जाता है। इसी वजह से इसे बालों में लगाने में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। बालों को कोमल और मुलायम बनाने के लिए आप केले और पपीते के मिश्रण का भी प्रयोग कर सकती हैं।
जरूरी सामग्री:
विधि: सबसे पहले केले को मैश करके एक कटोरी में डाले, अब इसमें पपीता को मैश करके मिलाएं, अब इसमें शहद मिलाएं और इस मिश्रण को मिक्सी में पीस लें।
यह मास्क आपके सिर की त्वचा और बालों की मरम्मत का कार्य काफी खूबी से करने में सक्षम है।

6. ताज़ी मलाई और केले का मिश्रण
आप केले और ताज़ी मलाई का प्रयोग करके भी एक बेहतरीन पेस्ट बना सकती हैं। बाज़ार में मिलने वाली ताज़ी मलाई खरीदें तथा इसका एक चम्मच लेकर मसले हुए केले के साथ मिलाएं। यह पेस्ट काफी अच्छे से बनना चाहिए और इसके लिए आप एक ब्लेंडर (blender) का भी प्रयोग कर सकती हैं।
सामग्री :
एक बार मिश्रण के तैयार हो जाने पर इसे बालों में अच्छे से लगाएं। इससे बालों को सही पोषण मिला और वे घने तथा चमकदार प्रतीत होंगे। इस विधि का प्रयोग हफ्ते में कम से कम दो बार करें तथा इस प्रक्रिया के दौरान ही आपको बालों में आया फर्क नज़र आने लगेगा।

7. केला और आंवला का मास्क
आंवले के ज्यूस में विटामिन सी होता है जो बालों की ग्रोथ के साथ बालों को घना और चमकदार बनाता है।
जरुरी साम्रगी:
भीगे हुए आंवले को पीसकर उसमें केला मिलाएं। कुछ देर के बाद बालों को धो लें। आंवला और केला का मिश्रण बालों को घना और चमकदार बनाने में मदद करता है।

8. केला, शहद और नारियल के दूध का हेयर मास्क
जरूरी सामग्री-
कैसे बनाएं पेस्ट
उपर बताइ गई सभी सामग्रियों को लेकर इसे एक ब्लेंडर में चालकर पीसे लें या फिर अपने हाथों से भी मेश कर सकते हैं इसके बाद किसी बड़े कटोरे में रख लें और मसले हुये केले में शहद और दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
जब यह पेस्ट पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाये तो बालों की लंबाई के अनुसार गाढ़ा पेस्ट बनाकर अपने बालों की जड़ो पर लगाकर थोड़ी देर के लिये छोड़ दें। करीब एक घंटे के बाद आप अपने बालों को शावर में जाकर धो लें। बालों पर किसी अच्छे शैम्पू का इस्तोमाल कर आप इसे धो सकती है। केला आपके बालों में एक प्राकृतिक कंड़िशनर के रूप में काम करता है।

9. केले और दही का हेयरमास्क
जिन लोगों के बाल प्राकृतिक रूप से घुंघराले हैं उनके लिए यह तरीका प्रभावी नहीं है। यह तरीका केवल उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके बाल उलझे हुए हैं या नमी के कारण जिनके कारण जिनके बाल लहरदार हो गए हैं।
सामग्री:
लगाने का तरीका: एक कटोरे में कांटे या चम्मच की सहायता से केले को तब तक मसलें जब तक वह अच्छी तरह नरम न हो जाए। इसके लिए अधिक पके हुए केले का उपयोग करें जिन्हें आम तौर पर आप फेंक देती हैं। इससे फल व्यर्थ नहीं जाएगा। इसमें शहद और दही मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। आपका पैक तैयार है। हाथों की सहायता से इसे बालों पर लगायें। इसे टपकने से बचाने के लिए शावर कैप पहन लें। इस मास्क को एक घंटे तक लगे रहने दें। बाद में शैंपू तथा कंडीशनर से बालों को धो डालें।

10. केले, दही, शहद और नींबू का हेयरपैक
नींबू में सेट्रिक एसिड पाया जाता है, इससे आपके बालों को ड्रेंडफ से निजात मिलेगी।
जरुरी सामग्री:
विधि: केले को अच्छे से मसलें, फिर बाकी सारी सामग्रियों को एक साथ बाउल में डाल दें।
सबको अच्छें से मिला लें, अपने बालों के जड़ों में लगाएं,अब इसे 20-25 मिनट सूखने दें।
अब इसें शेम्पू और कंडीशनर के साथ मिलाकर लगाएं, इससे आपके बाल सुलझे हुए बनेंगें।

11. शहद और केले
शहद और केले में मौजूद तत्व बालों को नमी प्रदान करने के साथ ही बालों को चमकदार बनाते हैं।
जरुरी सामग्री:
विधि: केले को अच्छे से मसलें, और उसमें शहद मिलाएं। अब बालों के जड़ों में लगाएं और इसें आधे घंटे के बाद धों ले।
केले में मौजूद पोटेशियम बालों को सीधे करने के साथ घना बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
