Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
आयुर्वेद में जानें कैसे बताया गया है बालों में तेल लगाना

बाल और सिर पर तेल लगाने से बाल की गुणवत्ता और शक्ति बेहतर बनाई जा सकती है। बालों में तेल लगाना एक प्राचीन और पारंपरिक तरीका है। ऐसा करने के कुछ लाभ यहां दिए गए हैं:
आयुर्वेद के अनुसार सिर में तेल लगाने के लाभ:
- इससे आपके बालों की मोटाई बढ़ती है तथा बाल नरम और चमकदार हो जाते हैं।
- यह सेंस ऑगर्न्स को सुखदायक और सशक्त बनाने में मदद करता है।
- यह चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

सिर की मालिश के लिए सबसे उपयुक्त तेल भृंगराज तेल, ब्राह्मी तेल और कुछ हेल्दी हेयर ऑइल्स होते है। सिर की मालिश करने और फायदा उठाने के लिये जरुरी है कि तेल को सही तरीके तथा सही समय पर लगाया जाए। यहां तेल लगाने का सही समय और फायदों के बारे में बताया जा रहा है।
अगर आपको बाल बढ़ाने हों, तो तेल को खोपड़ी पर लगा कर जड़ से ले कर बालों के छोर तक लगाना चाहिये। आप चाहें तो सिर पर तेल लगाने से पहले उसे हल्का गरम कर लें। यदि आपको पित्त की समस्या याफिर सिर में दर्द या खोपड़ी में रैश रहता है तो, गरम तेल लगाने से बचे।

1. बाल की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिये
यह हमेशा सुझाव दिया जाता है कि आप रात को सोने से पहले अपने बाल और खोपड़ी में तेल लगाएं। इसेरात भर रखें, और अगली सुबह अपने बाल धो लें। इसके अलावा रोजाना बालों को नहीं धोना चाहिये, खासतौर पर तब जब बाल लंबे हों। हफ्ते में सिर्फ दो या तीन बार ही बाल धोएं। कई लोग बाल धोने के बाद हेयर ऑइल लगाते हैं, जो कि गलत है। इससे तेल पूरी गंदगी को अपने अंदर सोख लेता है। पर हां, अगर आप अपने घर में हैं तो इस काम को करने में कोई दिक्कत नहीं है।

2. रूसी से मुक्त पाने के लिये
यदि आप अपने सिर पर रूसी या खुजली से पीड़ित हैं, तो नियमित रूप से तेल लगाने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। प्रभावी परिणामों के लिए, नीम के पत्तों और अन्य जरूरी जड़ी बूटियों के साथ तेल लगाएं। रूसी से छुटकारा पाने के लिये नहाने के 1 घंटे पहले सिर पर तेल लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से सिर को धो लें।

3. सिरदर्द से कैसे पाएं छुटकारा
सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए, आप किसी आयुर्वेदिक तेल का चयन कर सकते हैं या आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं। शाम को लगभग 6 बजे तेल मलें। सिरदर्द आमतौर पर वात से जुड़ा होता है, और इस समय वात का वर्चस्व होता है। इस प्रकार, आपको शाम के समय ही तेल लगाना चाहिये, जिससे सिरदर्द से छुटकारा मिल सके।

4. अच्छी नींद पाने के लिये
सोने से आधे घंटे पहले सिर की हल्की हल्की मसाज करें, इससे नींद अच्छी आएगी। आप बेस्ट रिजल्ट पाने के लिये तिल के तेल से मसाज कर सकती हैं। यह तेल गंजापन, सिरदद तथा असमय सफेद होते हुए बालों की परेशानियों से बचाएगा। यदि आपके पास तिल का तेल नहीं है तो आप नारियल का तेल प्रयोग कर सकते हैं। नारियल का तेल लगाने से पहले हल्का गुनगुना कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
