Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बालों में एलो वेरा जेल लगाने के बेस्ट तरीके
बालों में एलोवेरा जेल लगाने से उनमें नमी आती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक इंजाइम्स, डेड सेल्स, फंगस और रूसी को दूर करते हैं। बाजार का शैंपू बालों के लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। शैंपू करने से पह
एलोवेरा एक चमत्कारी पौधा है, जिसमें ढेर सारे पोषण होते हैं। आप इसे ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिये बल्कि खूबसूरती को निखारने के लिये भी प्रयोग कर सकते हैं। इसमे ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके बालों को चमकदार, सुंदर और मजबूत बना सकते हैं। एलोवेरा जूस पी कर ऐसे कम करें बढ़ा हुआ मोटापा
क्या आप जानते हैं ऐलोवेरा जेल में 20 मिनरल्स, 12 विटामिन्स, 18 अमीनो एसिड्स और 200 प्रकार के न्यूट्रियन्ट्स पाएं जाते हैं।

इसलिये लोग इसे खाते भी हैं और बालों पर भी लगाते हैं। अगर आपको भी अपने बालों की चिंता है तो एलोवेरा जेल का अभी से ही प्रयोग करें।

शैंपू से पहले और रूसी से छुटकारा
बालों में एलोवेरा जेल लगाने से उनमें नमी आती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक इंजाइम्स, डेड सेल्स, फंगस और रूसी को दूर करते हैं। एलोवेरा को लगाने के लिये सबसे पहले पेड़ से उसका जेल निकाल लें और उसका पेस्ट बना लें। इसे सिर पर लगाएं और 10 मिनट के बाद इसे किसी हल्के शैंपू से धो लें। आप चाहें तो एलोवेरा जेल को नारियल के दूध और वीट जर्म तेल के साथ मिक्स कर के भी लगा सकती हैं।

शैंपू ट्रीटमेंट
बाजार का शैंपू बालों के लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। शैंपू करने से पहले आप चाहें तो शैंपू के साथ एलोवेरा जेल को उसमें मिक्स कर के बालों को धो सकती हैं।

नेचुरल कंडीशनर
यह आपके बालों को सिल्की, शाइनी और स्मूथ बना सकता है। एलोवेरा का पीस ले कर उसमें से जेल निकालें। फिर इसे पेस्ट बनाएं और सिर पर लगाएं। फिर 15-20 मिनट रुक कर बालों को हल्के शैंपू से धो लें।

हेयर स्टाइलिंग के लिये
हम बालों में स्टाइलिंग करने के लिये हेयर सीरम का प्रयोग करते हैं, जिससे बाल डैमेज होते हैं। अगर आप इसका प्रयोग नहीं करना चाहते हैं तो एलो वेरा एक अच्छा ऑपशन है। एलोवेरा का जेल निकालें और कर्ली या वेवी बालों पर लगाएं। फिर इसे कुछ मिनट के लिये छोड़ दें और फिर बालों को छाड़ लें। इससे आपके बाल सीधे या कर्ली, जो भी स्टाइल आपने बनाएं होंगे, वैसे दिखेंगे।

बालों की ग्रोथ के लिये
अगर बाल बहुत रूखे, डैमेज और अनमैनेजबल हैं तो एलोवेरा आपके काम आ सकता है। एक कप में ऐलोवेरा जेल लें और उसमें 2 चम्मच मेथी पावडर तथा 1 चम्मच कैस्टर ऑइल मिक्स करें। फिर इसे सिर पर मास्क की तरह लगाएं। रात भर छोड़ दें और फिर सुबह बालों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
