Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
एलोवेरा जूस पी कर ऐसे कम करें बढ़ा हुआ मोटापा
अब तक हम सभी जान चुके हैं कि घर में लगा कांटेदार एलोवेरा हमारे स्वास्थ्य के लिये कितना ज्यादा लाभकारी है। ऐलोवेरा बालों, चेहरे तथा शरीर के लिये काफी लाभकारी है। पर क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जैल वजन को कम करने के भी काम आ सकता है।
एलोवेरा जैल को आप पानी, जूस या उसकी स्मूदी बना कर दिन में कई बार पी सकते हैं। एलोवेरा कई पोषक तत्वों से भरा है। इसमें 75 एक्टिव विटामिन्स, मिनरल्स, एंजाइम्स, काबोहाइड्रेट्स, अमीना एसिड, सेलिसिलिक एसिड और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। ये सभी चीज़ें आपका वजन बड़ी आसानी से और बिना पैसे खर्च किये कम करेंगी।
अगर आप नियमित तौर पर एलोवेरा जूस का सेवन करेंगे तो आपका ना केवल मोटापा घटेगा बल्कि शरीर की अन्य बीमारियां भी दूर हो जाएंगी। आइये जानते हैं कि एलोवेरा को आप किन-किन चीज़ों के साथ मिक्स कर के पी सकते हैं, जिससे आपका मोटापा जल्दी खतम हो सके।
READ: एलोवेरा जूस के फायदे ही फायदे
Note: एलोवेरा लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरुर लें। इसके साइड इफेक्ट, उचित खुराक और यदि आप एलोवेरा को किसी दवा के साथ लेंगे तो क्या आपकी सेहत पर कोई उल्ट असर पडे़गा, इन सब चीज़ों के बारे में डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

एलोवेरा जूस और फल का रस
एलोवेरा को काट कर उसमें से जैल निकाल लें और उसमें अपने मन पसंद कर कोई भी फल का रस मिल कर दें।

प्लेन एलोवेरा जैल और जूस
एलोवेरा को छील कर उसका जैल निकालें और उसे फ्रिज में आगे के इस्तमाल के लिये रख दें। आपको इसे सुबह हर खाने के 15 मिनट पहले ½ कप जूस पीना होगा। इस जूस को 1-2 हफ्तों तक पियें। अगर चाहें तो 1 चम्मच जैल को दिन में एक बार खा सकते हैं।

एलोवेरा और नींबू
एलोवेरा की जैली को एक गिलास में निकाल कर उसमें नींबू, पानी और थोड़ी सी शहद मिक्स कर के पी लें। नियमित रूप से पीने पर मोटापा कम होता है।

एलोवेरा और शहद
एक गिलास एलोवेरा जूस में 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इसे अच्छे से चलाएं और पी लें। इसे नियमित रूप से पीने पर मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, पेट ठीक रहता है और अत्यधिक फैट बर्न होता है।

एलोवेरा और पानी
1-2 चम्मच एलोवेरा जूस को पानी के साथ मिक्स कर के पियें। इसे दिन में एक बार जरुर पियें।

एलोवेरा, फल और नारियल स्मूदी
1 मध्यम आकार एलोवेरा की पत्ती, 1 कप बादाम या नारियल दूध, 1/2 कप ताजा आम या रसभरी, 1/2 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच अलसी के बीज, प्रोटीन पावडर को मिक्सी में ब्लेंड कर के दिन में 1-2 बार रोजाना पियें।

ग्रीन एलोवेरा स्मूदी
इन सभी सामग्रियों को एक साथ ब्लेंडर में डाल कर ब्लेंड कर लें। जैसे, 1 मुठ्ठी धुली पालक, 1 बड़ा टुकड़ा एलोवेरा, ½ छिला खीरा, 1 कप कटे आम या अनानास, 2 छिले संतरे, ¾ कप नारियल पानी, 5-6 आइस क्यूब्स, ½ चम्मच स्पिरूलीना पावडर मिक्स कर के स्मूदी बनाएं और इसे दिन में 2-3 बार पियें।



Click it and Unblock the Notifications
