Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बालों की हर समस्या का इलाज है आलू का रस
यहां जानिए कैसे आलू के रस से चमकदार और चमकदार बाल पाएं जा सकते हैं।
लम्बे और खूबसूरत बाल भला किस लड़की चाह नहीं होगी। शादी हो या पार्टी डिफरेंट हेयरस्टाइल हर किसी को पसंद आते है? लेकिन एक परपेक्ट हेयरस्टाइल के लिए परफेक्ट हेयर की भी जरुरत होती है।
लेकिन अपनी लाइफस्टाइल और सही देखभाल के अभाव में अक्सर आपको बालों से जुड़ी किसी न किसी परेशानी को फेस करना ही पड़ता है।
कई बार होता है ज्यादा केमिकल और शैम्पू के उपयोग की वजह से बालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्यादात्तर महिलाएं रुखे बेजान बाल, रुसी और बालों की ग्रोथ की समस्या से ही परेशान रहती है। महंगे केमिकल युक्त हेयर प्रॉडक्ट छोड़कर बहुत से ऐसे कुदरती उपाय उपलब्ध है जिनकी मदद से आप बालों से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आलू एक ऐसी चीज है, जिसके इस्तेमाल से आप इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
आप आलू में शहद, दही और नींबू मिलाकर आप आपके बालों से संबंधित अलग-अलग समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

1. घने और मुलायम बालों के लिए
दो से तीन आलू ले लें, इसे छीलकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट में अंडे का पीला हिस्सा और शहद मिला लीजिए। उसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाइए. इसे कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दीजिए। जब ये पैक सूख जाए तो किसी अच्छे-माइल्ड शैंपू से बाल धो लीजिए। दो से तीन बार इस्तेमाल से ही आपको फर्क नजर आने लगेगा.

2. लम्बे बालों के लिए
दो आलू लीजिए और इसका रस निकाल लीजिए. इसमें एक या दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला लीजिए। इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाइए। इसे 30 से 40 मिनट तक बालों में लगे रहने दीजिए। इसके बाद पानी से बालों को धो लीजिए। तुरंत शैंपू करने की जरूरत नहीं है।

3. रुसी से निजात पानी के लिए
एक या दो आलू ले लें. इन्हें पीसकर इनका रस निकाल लीजिए। इस रस में नींबू और दही मिलाकर बालों में लगाइए। इस पेस्ट को बालों में लगाकर कुछ देर के लिए यूं ही छोड़ दीजिए. इसके बाद किसी अच्छे शैंपू से बाल धो लीजिए।



Click it and Unblock the Notifications
