Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बालों की कोई भी समस्या हो, आलू के ये 3 पैक दिलाएंगे छुटकारा
हमारे बाल हर रोज़ कई तकलीफों से गुजरते हैं। आप इन्हें पार्लर या ब्रांडेड हेयर केयर प्रोडक्ट से भी नहीं बचा पाएंगे क्योंकि इनमें जो कैमिकल्स होते हैं, वे बालों को धीरे धीरे और भी खराब बना देते हैं।
Get Upto 70% Off on Rakhi Offers, Rakhi Gifts and More
लेकिन घबराइये नहीं क्योंकि आज हम आपको बिना कैमिकल वाला घरेलू नुस्खा बताएंगे। आलू एक ऐसी चीज है, जिससे आप घनें, मुलायम, सिल्की और स्वस्थ बाल पा सकते हैं। यह एक सूपर फूड है, जिसे अगर शहद, दही या नींबू के साथ मिला दिया जाए तो, बालों पर कमाल कर असर देखा जा सकता है।
आज हम आपको आलू के तीन पेस्ट बनाना सिखाएंगे, जो बालों की तीन तरह की समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

बालों को घना बनाने और उसमें शाइन भरने के लिये:
सामग्री-
- 3-4 मध्यम आकार के आलू
- 1 अंडे का पीला भाग
- 1 चम्मच शहद
बनाने की विधि-
आलू को पीस कर पेस्ट बनाइये और उसका रस निकालिये। फिर उसमें अंडे का पीला भाग और शहद मिलाइये। उसके बाद इस पेस्ट को सिर की त्वचा पर लगाइये और 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दीजिये। फिर बालों को शैंपू से धो लीजिये। अच्छे रिजल्ट के लिये हफ्ते में इसे दो बार लगाइये।

बालों की ग्रोथ और साफ स्कैल्प के लिये:
सामग्री-
- 2 मध्यम आकार के आलू
- 1 -1.5 चम्मच एलो वेरा जैल
बनाने का तरीका:
आलू को छील कर घिस कर उसका जूस निकालिये। फिर उसमें एलोवेरा जैल मिलाइये। आप ऐलोवेरा के पैधे से भी जेल ले सकती हैं। फिर इस पेस्ट को सिर पर 30-40 मिनट तक सिर पर लगाए रखने के बाद हल्के गरम पानी से धो लीजिये।

रूसी और बालों की ग्रोथ के लिये
सामग्री-
- 2 छोटे आलू
- 1 चम्मच दही
- आधा चम्मच नींबू का रस
बनाने की विधि -
आलू का रस निकाल कर उसमें दही और नींबू मिक्स करें। यह पेस्ट गाढा होना चाहिये और फिर इसे बालों की जड़ों में लगाएं। फिर इसे आधे घंटे के लिये सूखने दें और फिर इसे किसी हल्के शैंपू से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
