Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Tea Tree Oil से करें बालों की सारी प्रॉबलम्स को दूर
पतले बाल हर महिला के लिये एक बुरे सपने की तरह होते हैं। पहले बाल पतले होते हैं और फिर वह धीरे धीरे गायब होना शुरु हो जाते हैं। इन दिनों टी ट्री ऑइल के प्रोडक्ट काफी ज्यादा बाजार में आए हुए हैं। यह कॉस्मैटिक प्रोडक्ट में ज्यादा यूज़ किया जाता है। शैपू, कंडीशनर और डैंड्रफ का समाया करने में ये काफी कार्यगर है।

टी ट्री ऑइल रक्त के संचलन में सुधार करता है। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और निष्क्रिय बाल को बढने में उत्तेजित करता है। एंटीसेप्टिक, एंटिफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी के गुणों वाला यह तेल बालों को स्वच्छ और स्वस्थ रखता है।
चलिये टी ट्री ऑइल के कुछ खास उपयोग देखें जिससे बाल दुबारा आते हैं और बालों को तेजी से बढाने में मदद मिलती है।

टी ट्री ऑइल + ऑलिव ऑइल
इसका हल्का वेट और हाइड्रेटिंग गुण सभी दृारा पसंद किया जाता है। इससे बाल मुलायम और सिल्की हो जाते हैं। इससे बालो में नमी भी रहती है। ऑलिव ऑइल और टी ट्री ऑइल को मिक्स करें और बालों में लगा कर 1 घंटे छोड़ दें। फिर इसे माइल्ड शैंपू से धो लें।

टी ट्री ऑइल + नारियल तेल
नारियल तेल बालों को प्रोटीन देता है और उन्हें हेल्दी और मजबूत रखता है। अगर इसे टी ट्री ऑइल के साथ यूज़ किया जाता है तो सिर की खाल में खून का संचलन होता है और बाल बढता है। पर अगर आपके बाल काफी ऑइली हैं तो नारियल तेल ना लगाएं क्योंकि यह अगर सही से धोया नहीं गया तो बाल खराब हो सकते हैं। यह तेल नॉर्मल से ड्राय हेयर के लिये ही यूज़ किया जाना चाहिये।

टी ट्री ऑइल + एलो वेरा
यह हेयर मास्क हर तरह की स्किन टाइप के लिये अच्छा होता है। आपको बस 4-5 बूंद ट्री टी ऑइल को आधे कप एलो वेरा जेल में डालना है। इसे मिक्स करना है बालों में लगाना है। फिर इसे 30-35 मिनट तक लगा कर छोड़ दे। फिर इसे शैंपू से धो लें।

रूसी से छुटकारा दिलाए
यह सिर को रूखा होने से रोकता है। यह सिर की खुजली मिटाता है और रूसी से छुटकारा दिलाता है। आप इसे लगा कर बालों की मसाज करें। उसके बाद शैंपू से बाल को धो लें। या फिर आप जरुरत अनुसार शैंपू ले कर उसमें 5 बूंद टी ट्री ऑइल की मिलाएं और फिर धो लें।

सिर की जुएं से छुटकारा दिलाएं
जुएं एक सिर से दूसरे सिर तक बड़ी आसानी से फैलते हैं। टी ट्री ऑइल में insecticidal properties होता है जिस कारण से जुएं का सफाया करना काफी आसान होता है। 5-7 बूंद टी ट्री ऑइल की लें और उसमें 1 चम्मच किसी की वेजिटेबल ऑइल की डालें। इसे स्कैल्प पर लगाएं और शावर कैप पहन लें। फिर इसे रातभर के लिये लगा कर छोड़ दे। बाद में इसे किसी हर्बल शैंपू से धो लें।

मोटे बाल पाने के लिये
बालों का मोटा, खूबसूरत और लंबा बनाने के लिये टी ट्री ऑइल काफी अच्छा माना जाता है। आपको अगर बालों के लिये डीप ट्रीटमेंट करना हो तो कुछ बूंद टी ट्री ऑइल की ले कर उससे स्कैल्प की मसाज करें। उसके बाद सिर को किसी गर्म तौलिये से बांध ले और 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। आप ऐसा हर हफ्ते कर सकती हैं और रिजल्ट देख सकती हैं।

बालों का झड़ना रोके
आज कल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है। आप चाहें तो एग वाइट और टी ट्री ऑइल का हेयर मास्क लगा कर बालों का झड़ना बंद कर सकती हैं। 1 अंडे का सफेद भाग ले कर उसमें 5 बूंद टी ट्री ऑइल की मिलाइये। फिर उससे 5-10 मिनट तक मसाज कीजिये। 40 मिनट सिर पर लगाए रखने के बाद किसी हर्बल शैंपू से धो लीजिये। ऐसा हफ्ते में दो बार कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
