Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
मुलायम बालों के लिए घर पर ही बनाएं नारियल के दूध और शहद का कंडीशनर
क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी नानी-दादी और मां के बाल इतने लंबे, घने और मजबूत क्यों हुआ करते थे? उनकी खूबसूरती का क्या राज़ था ? कैसी उनकी त्वचा और बाल एकदम परफैक्ट हैं? आपका मन भी उनके घरेलू नुस्खों के बारे में जानने का करता होगा।
त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे
बालों की देखभाल में घरेलू नुस्खे चमत्कारिक असर दिखाते हैं। घरेलू नुस्खे अपनाने का सबसे बड़ा कारण यही है कि ये सस्ते होते हैं और इन्हें घर पर बड़ी आसानी से बिना किसी झंझट के तैयार किया जा सकता है। और ये घरेलू नुस्खे सुरक्षित भी होते हैं और इनका त्वचा पर कोई हानिकारक असर भी नहीं होता।

इन घरेलू नुस्खों को टैस्ट करने के लिए पहले हाथ के थोड़े से हिस्से पर इनका प्रयोग करें। एक दिन तक इसके असर का इंतजार करें। अगर कोई साइड इफेक्ट ना लगे तो फिर उस रेसिपी को बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
बालों के लिए नारियल दूध और शहद का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए
घरेलू नुस्खों में नारियल दूध सबसे बेहतरीन हेयर ट्रीटमेंट माना जाता है। ये बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें मुलायम भी बनाता है। हमारी दादी-नानी भी सदियों से नारियल दूध का इस्तेमाल कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में नारियल दूध के बालों को होने वाले कई फायदों की बात सामने आई है। आप अपने होममेड होम मास्क में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और कंडीश्नर या होममेड शैंपू भी डाल सकते हैं।
इतना ही नहीं, नारियल दूध के अलावा शहर भी बालों की देखभाल में अहम भूमिका निभाता है। इसके कई फायदे होते हैं। एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर शहद स्कैल्प को संक्रमण से बचाता है। इससे बालों की कुछ प्रमुख समस्याओं जैसे डैंड्रफ, बालों का झड़ना, एग्जिमा और सोरायसिस आदि से बचाव करते हैं।
अगर आप नारियल दूध और शहद को मिलाकर बालों की देखभाल करें तो ज्यादा अच्छा होगा। इनसे आप बालों के लिए कंडीश्नर तैयार कर सकते हैं।
नारियल दूध और शहद से कैसे बनाएं कंडीश्नर
होममेड हेयर कंडीश्नर बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। घर पर मौजूद चीज़ों से आप बड़ी आसानी से हेयर पैक और हेयर कंडीश्नर बना सकते हैं।
सामग्री
- 4 चम्मच नारियल का दूध - ताजा
- 2 चम्मच शहद
- 1 शॉवर कैप
क्या करें
- एक कटोरी लें और उसमें नारियल दूध डालें।
- अब इसमें शहद डालें और अच्छे से ब्लेंड करें।
- कुछ मिनटों के लिए इस मिश्रण को छोड़ दें ताकि ये इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाए।
कैसे इस्तेमाल करें :
नोट : इस हेयर कंडीश्नर को लगाने से पहले बालों को शैंपू से ना धोएं और ना ही तेल लगाएं।
हेयर ब्रश लें और इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
सबसे पहले इससे सिर की मालिश करें और फिर बालों में कंडीश्नर लगाएं।
जड़ों से लेकर सिरे तक कंडीश्नर लगाना है।
अब इस कंडीश्नर को बालों में लगभग एक घंटे के लिए लगा रहने दें और इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। सप्ताह में दो बार इसे लगाएं।
क्यों काम करता है
शहद बालों में मॉइश्चर को लॉक कर देता है और बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। शहद के साथ नारियल का दूध मिलाने पर बालों और स्कैल्प को सभी तरह के पोषक तत्व मिल जाते हैं जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है।
ये जरूरी टिप्स रखें ध्यान
कंडीश्नर लगाते समय बालों और स्कैल्प पर पर्याप्त मालिश करें जिससे बालों और जड़ों तक ये पहुंच सके। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि कंडीश्नर जड़ों तक पहुंच जाए।
कंडीश्नर हटाने के लिए बालों को ठीक तरह से धोएं। बालों में ज़रा सा भी कंडीश्नर नहीं छूटना चाहिए।
बालों को सुखाते समय सूखे तौलिए का इस्तेमाल करें और बाल जब पूरी तरह से सूख जाएं तो इन्हें बांध लें। कभी भी गीले बालों को टाइट नहीं बांधना चाहिए। इससे बाल टूट सकते हैं।
अब तो आप जान गए ना कि घर पर किस तरह आप अपने लिए होममेड कंडीश्नर बना सकते हैं। तो फिर इसी वीकएंड इसे ट्राई करके देखिए।



Click it and Unblock the Notifications
