Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फेस्टिव सीज़न में बालों की चमक को रखें बरकरार, अपनाएं ये सिंपल टिप्स
त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही त्वचा और बालों की सुरक्षा की तरफ ध्यान देना बहुत ज़रूरी हो जाता है। त्योहारों के आने पर हम अलग अलग हेयरस्टाइल ट्राई करते हैं और कई बार ज़रूरत से ज़्यादा हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स को प्रयोग में ले आते हैं। लेकिन क्या ये आपके बालों के लिए सुरक्षित है? हम अपने बालों के साथ ना जाने कितने एक्सपेरिमेंट करते हैं, पर हर बार इसका नतीजा अच्छा नहीं आता।
इस वजह से आपको बालों के साथ कुछ भी बदलाव करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। आज हम कुछ ऐसे आसान टिप्स आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान रख कर आप फेस्टिव सीज़न में भी अपने बालों की देखभाल कर सकती हैं।

1. हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करते समय चेक करें उसकी गर्माहट
हम में से कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि बाज़ार में मिलने वाले हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स 400 डिग्री तक गर्म हो सकते हैं। आपके बाल भले ही कितने स्वस्थ और मोटे हों लेकिन उन्हें इतनी गर्माहट की कोई ज़रूरत नहीं होती है। इसके लिए मीडियम तापमान अच्छा रहेगा और ये हर तरह के स्टाइल के लिए परफेक्ट है। अगर आप तेज़ गर्माहट का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके बाल डैमेज हो सकते हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाएगा।

2. उच्च तापमान से बचाने वाले अच्छे सीरम पर करें खर्च
जब भी आप स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हों तो उस से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपके पास एक अच्छा हीट प्रोटेक्टर सीरम है। इस सीरम को पहले बालों में लगाएं और उसके बाद हीट स्टाइलिंग प्रोडक्टस का इस्तेमाल करें। हीट और आपके बालों के बीच में ये सीरम एक प्रोटेक्टिव लेयर के तौर पर काम करेगी। इतना ही नहीं ये बालों की शाइन को भी बरकरार रखेगी।

3. बाहर से ही नहीं, बालों में अंदरूनी मज़बूती भी होनी चाहिए
आपके बाल बाहर से खूबसूरत लगे ये अच्छी बात है लेकिन अंदर से भी वो उतने ही मज़बूत और स्वस्थ होने चाहिए। ऐसा करने के लिए आप बस अपने खानपान में अच्छा बदलाव कर सकते हैं। आप स्वस्थ भोजन करेंगी तो ये सीधे आपके बालों में झलकेगा। वो और ज़्यादा मज़बूत, लंबे और सुंदर नज़र आएंगे। आप ऐसी चीज़ों का सेवन करना शुरू करें जिसमें प्रोटीन और विटामिन हो जो आपके हेयर फॉलिकल्स को बेहतर करेंगे।

4. त्योहारों के मौसम में बदलें अपना लुक
त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में आप अपने पुराने और बोरिंग लुक को बदल कर कोई नया हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। आप अपने बालों के साथ बहुत कुछ कर सकती हैं। इन्हें छोटे कर लें, ट्रिम करवाएं, कर्ल हैं तो स्ट्रेट कर लें और अगर आपके बाल स्ट्रेट हैं तो उन्हें कर्ल कर लें।

5. अगर बालों को हुआ है कोई नुकसान तो करें डीप कंडीशनिंग
आप बालों के साथ कुछ भी करेंगी तो अच्छा या बुरा कुछ तो प्रभाव उन पर होगा। ज़्यादा एक्सपेरिमेंट करने की वजह से वो डैमेज और कमज़ोर हो जाते हैं। लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है। आप डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क ट्राई करें और अपने बालों को एक बार फिर सांस लेने का मौका दें। आप कोकोनट, ऑलिव या कोई दूसरा ऑयल लें। उसे हल्का गर्म करके मसाज करें। इससे भी आपके बालों को लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
