Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सफेद बालों के लिए केमिकल डाई का नहीं बल्कि होममेड काली मिर्च डाई का करें इस्तेमाल, जानें डाई बनाने का तरीका
गलत खानपान और बिजीलाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में लोगों को बाल सफेद हो रहे हैं। सफेद बालों को छिपाने के लिए लड़के और लड़किया डाई का इस्तेमाल करते है। केमिकल वाले डाई से काले बाल तो छिप जाते है लेकिन यह बालों के लिए नुकसानकारी होते है। डाई का इस्तेमाल करने से बाल ड्राई और पतले हो जाते हैं। ड्राई में मौजूद केमिकल बालों की जड़ो को कमजोर कर देता है जिससे बाल टूटने लगते हैं। डाई का इस्तेमाल करने से बालों को नेचुरल चमक कम हो जाती है। सफेद बालों को छिपाने के लिए नेचुरल डाई का इस्तेमाल करे हैं। सफेद बालों छिपाने के लिए आप काली मिर्च और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दही और काली मिर्च डाई के बारे में।

नेचुरल हेयर डाई बनाने का तरीका
काली मिर्च 50 ग्राम, दही लें। नेचुरल डाई बनाने के लिए सबसे पहले काली मिर्च का पाउडर बना लें। इसके बाद इसे छानकर बारीक पाउडर अलग कर लें। एक चम्मच काली मिर्च में 2 दो चम्मच दही मिलाएं। आप काली मिर्च से डबल मात्रा में दही का इस्तेमाल करें। दही और काली मिर्च को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसके बाद ब्रश की मदद से बालों में इस डाई को लगाएं। 1 घंट बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में 2 से 3 बार आप हेयर डाई का इस्तेमाल कर सकते है।

बालों के लिए काली मिर्च के फायदे
काली मिर्च बालों के लिए फायदेमंद है। काली मिर्च में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्कैल्प को साफ रखता है साथ ही डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। काली मिर्च में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बालों सफेद बालों को कम करता है। काली मिर्च का इस्तेमाल करने से दोमुंहे बालों की समस्या कम हो जाती है। काली मिर्च में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट बालों को झड़ने से रोकता है, साथ ही बालों की जड़ो को मजबूत करता है।

सफेद बाल किसकी कमी से होते हैं?
बालों में विटामिन बी 6 और बी 12 की कमी से बाल सफेद होते है। दरअसल जब शरीर में विटामिन बी 6 और बी 12 की कमी होती है तो बालों को ऑक्सीजन मिलना कम हो जाता है। जिसकी वजह से बाल सफेद होने लगते है। जिन लोगों को बाल सफेद हो रहे है वह अपनी डाइट में विटामिन बी 6 और बी 12 को शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
