Latest Updates
-
तिरुपरनकुंद्रम की पहाड़ी पर दीपथून में क्यों जला कार्तिगई दीपम? जानें पूरा इतिहास और महत्व -
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल
ग्रे हेयर को नेचुरल तरीके से काला बनाने के लिए इन आयुर्वेदिक होम रेमेडीज को करें ट्राई

हम लोग अक्सर सफेद बालों को शुरुआत में नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जब हमारे ज्यादा बाल सफेद होने लगते हैं तो ये हमारे लिए एक बुरे सपने की तरह बन जाता है। इसलिए कभी भी सफेद बालों की समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी जाती है। सफेद बाल होने की शुरुआत में ही आपको बालों को अच्छे से पोषण देने, अपने डाइट में बलदव करने की जरुरत होती है। लेकिन जिस तरह बढ़ती उम्र तो नहीं रोका जा सकता है उसी तरह बालों को सफेद होने से नहीं रोका जा सकता है। 40 की उम्र में बाल सफेद होने ही लगते हैं। लेकिन कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से बचने के लिए आप आयुर्वेद में बताएं गए कुछ उपयों को अजमा सकते हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक सफेद बालों का कारण?
आयुर्वेद के अनुसार, तीन दोष, वात, कफ और पित्त, शरीर की गतिविधि को नियंत्रित करते हैं। पर्यावरण, भूगोल और प्राकृतिक आनुवंशिकी के आधार पर, हर व्यक्ति में इन तीन दोषों का एक अलग मिश्रण होता है।
समय से पहले बालों का सफेद होना पित्त-वात दोषों में गड़बड़ी का परिणाम हो सकता है। यह मेलेनोसाइट्स से जुड़ा है जो आपके बालों के प्राकृतिक रंग के लिए जिम्मेदार मेलेनिन वर्णक उत्पन्न करता है। जिसके कारण आपके बाल सफेद हो जाते हैं।

1. मेथी के बीज और आंवला
आंवला आपके बालों को पोषण देने के साथ हेल्दी रखने में मदद करता है। आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिस कारण ये आपके ग्रे हेयर की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। मेथी के बीज में अमीनो एसिड मौजूद होता है जो आपके बालों के रोम को समय से पहले सफेद होने से रोकता है।
सामग्री
* आंवला - 6
* तेल - 3 बड़े चम्मच
* मेथी पाउडर - एक बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
अपनी पसंद के कोई भी 3 बड़े चम्मच तेल में आंवला को काट कर उसके टुकड़े डालकर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें मेथी पाउडर डालकर मिला लें। आपको हेयर मास्क तैयार है। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को छानकर अपने स्कैल्प पर मसाज कर लें और सुबह उठकर बालों को शैंपू से धो लें।

2. काली चाय से धोए बाल
काली चाय सफेद बालों को छुपाने में आपकी मदद कर सकती है। यह बालों को काला करने का काम करती है जिससे आपके बाल ग्रे से ब्लैक हो जाते हैं। काली चाय न सिर्फ आपके बालों को काला करने में मदद करती है ब्लकि बालों को मुलायम भी बनाती है।
सामग्री
* काली चाय - 2 बड़े चम्मच
* पानी - 1 कप
* नमक - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
अपने बालों पर काली चाय का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको 2 बड़े चम्मच काली चाय को एक कप पानी में उबाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच नमक डालकर इसे मिला लें। अब इस मिक्सर को ठंडा कर के अपने बालों को धों लें। हफ्ते में एक से 2 बार इस प्रक्रिया को जरूर दोहराएं। इससे आप सफेद बालों से जल्दी छुटकारा पा जाएंगे।

3. बादाम का तेल और नींबू का रस
नींबू और बादाम का तेल दोनों ही सफेद बालों से आपको छुटकारा दिलाने में मददगार हैं। बादाम के तेल में विटामिन ई के गुण मौजूद होता है जो बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है। नींबू का रस बालों को बढ़ने में मदद करता है। नींबू और बादाम के तेल का मिश्रण सफेद बालों के इलाज के उपाय के रूप में अच्छा ऑप्शन है।
सामग्री
* नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
* बादाम का तेल - 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
एक कटोरी में बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाकर रख दें। अब इस मिश्रण से अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह से मसाज करें। इसके बाद आप अपने बालों को कम से कम आधे से एक घंटे तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें।

4. करी पत्ता और नारियल का तेल
करी पत्ते बालों की जड़ों को दोबारा जिंदा करने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी बालों के पोर्स को उनके जैविक रंग वर्णक को बहाल करने में मदद करता है और समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकता है। जबकि नारियल का तेल आपके स्कैल्प के लिए एक नेचुरल कुलेंट के रूप में काम करता है। करी पत्ते के नारियल का तेल मिलाकर लगाने से आप समय से पहले सफेद बालों को होने से रोक सकते हैं।
सामग्री
* करी पत्ता - एक कप
* नारियल का तेल - एक कप
बनाने की विधि
सबसे पहले एक कप नारियल के तेल में एक कप करी पत्ता डालकर गैस पर अच्छी तरह से उबाल लें। करी पत्ते को तेल में तब तक उबाले जब तक यह काला न हो जाए। जब ये अच्छे से उबल जाएं तो इसे छानकर ठंडा कर लें और रात को सोने से पहले अपने बालों में मसाज कर लें। सुबह उठकर अपने बालों को साफ पानी से धो लें। आप इस मिश्रण को स्टोर करके रख सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
