Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Hair Care: बालों को बनाना है चमकदार और मजबूती, ट्राई करें ये DIY चुकंदर और करी पत्ता हेयर मास्क

आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण और सही पोषण न मिलने के कारण कई लोगों को बालों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चुकंदर और करी पत्ते का टेस्ट तो आप सभी जानते ही होंगे। इन दोनों में ही कई तरह के पोषण तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे बालों को हेल्दी रखने में मदद करते है। करी पत्ता और चुकंदर में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूरा मात्रा में पाया जाता है। इन दोनों में ही कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और निकोटिनिक एसिड भी मौजूद होता है जो बालों की समस्याएं जैसे डैंड्रफ, बालों का झड़ना, ड्राई और फ्रिजी हेयर से छुटकारा भी दिलाने में मददगार है। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं करी पत्ते और चुकंदर का DIY हेयर मास्क बनाने का आसान तरीका...
DIY चुकंदर और करी पत्ते का हेयर मास्क
सामग्री
* करी पत्ते - 10 से 12 पत्ते
* चुकंदर - 1 छोटा
* नारियल का तेल - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1. हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले करी पत्ते और चुकंदर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. अब करी पत्ते और चुकंदर को ब्लेंडर में डालकर एक स्मूथ पेस्ट बनने कर ब्लेंड करें।
3. इसके बाद इस मिश्रण में एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मालिश करें।
5. अपने बालों को शावर कैप से ढक लें और मास्क को 30 मिनट के लिए बालों में ही लगा रहने दें।
6. अब अपने बालों को ठंडे पानी और शैम्पू से साफ कर लें।
करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं यह बालों के झड़ने की समस्या को भी रोकते हैं और बालों को बढ़ने में मददगार है। जबकि चुकंदर विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है जो स्कैल्प को पोषण देने में मदद करता है। इस हेयर मास्क में मौजूद नारियल का तेल बालों को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ रखने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications