Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बालों में अंडा लगाने के बाद आने वाली बदबू से है परेशान, तो ये इन चीजों को मिलाकर लगाएं
अंडा, प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। ये सेहत के साथ ही हेयर केयर के लिए भी बेहतरीन विकल्प होता है। अंडा बालों को जरूरी पोषण देने के साथ ही उन्हें खूबसूरत, लंबा और घना बनाने में मदद करता है। अंडे में पाया जाने बायोटीन और फोलेट सरीके प्रोटीन बालों को रिपेयर करने के साथ ही बालों के लिए डीप कंडीशनर की तरह भी काम करते हैं, जो बालों को सिल्की, स्मूथ और डैंड्रफ फ्री बनाते हैं।
\खूबसूरत, लंबे और घने बालों के लिए आप अंडे को हेयर मास्क के रूप में लगा सकते हैं, लेकिन समस्या तब आती है जब शैंपू करने के बाद भी अंडे की स्मेल बालों से नहीं जाती। इसी वजह से ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करने से बचते हैं यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे कुछ आसान घरेलू जिनकी मदद से आप शैंपू के बाद भी बालों से आने वाली अंडे की बदबू से छुटकारा पा सकती है।

बालों में अंडा लगाने का तरीका
1. हेयर मास्क के रूप में- बालों में अंडा कई तरह से लगा सकती है। कोई भी हेयर मास्क तैयार करते समय इसमें अंडा मिला दे। अगर आपके बाल ऑयली है तो सिर्फ अंडे का सफेद भाग मिलाएं और अगर आपके बाल ड्राई है तो आप अंडे के सफेद और पीले भाग को पूरी तरह से फेंटने के बाद इसे मास्क में मिला ले और अपने बालों में लगाएं।
2.मेहंदी के साथ- बालों में कंडीशनिंग के लिए मेहंदी लगाते समय इसमें अंडा जरूर मिलाएं जिससे बालों में रूखापन नहीं आएगा और हेयर रिपेयरिंग फास्ट होगी।
अंडे की दुर्गंध को दूर करेंगे यह घरेलू उपाय-

1. सरसों का तेल-
मेहंदी या हेयर मास्क को धोकर शैंपू कर ले और शैंपू के बाद गीले बालों में ही सरसों के तेल से अच्छी तरह मसाज करें। इसे 30 मिनट तक बालों और स्केल्प में लगाए रखने के बाद फिर से शैंपू कर लें। बालों से दुर्गंध पूरी तरह से चली जाएगी और वो भी चुटकियों में।

2. ऑलिव ऑयल और केला-
अगर आप बालों में अंडा लगा रही है तो उसे केला दूध और ऑलिव ऑयल के साथ मिक्स करके हेयर मास्क बना ले और बालों में लगा ले और फिर शैंपू करें। ऐसा करने से बाल नरिश तो होंगे ही अंडे की स्मेल भी नहीं आएगी।

3. संतरे का रस-
ऑरेंज ज्यूस विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा यह अंडे की बदबू से भी छुटकारा दिला सकता है। संतरे के रस को बालों और स्कैल्प पर लगाए लगभग 5 मिनट रखने के बाद बाल धो ले।

4. नींबू-
नींबू एंटीबैक्टीरियल एजेंट है जो सिर से इचिंग और डैंड्रफ दूर करने के साथ ही अंडे की बदबु भी दूर करता है। मेहंदी या हेयर मास्क को शैंपू से धोने के बाद एक कप पानी में एक नींबू निचोड़ कर बालों में लगाएं। 15- 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दे फिर बालों को धो लें।

5.दालचीनी और शहद-
दालचीनी और शहद दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो अंडे की बदबू दूर करने में हेल्प करती है। दो-तीन चम्मच दालचीनी पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाएं और मिक्स कर ले। इस मिक्सचर को बालों पर लगाएं। कुछ देर रखने के बाद माइल्ड शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें।

6. योगर्ट-
यह बालों को मोश्चराइज करने के साथ ही अंडे की बदबू को भी दूर भगाता है। इसके लिए आप एक बाउल फ्रेश योगर्ट में एक-दो चम्मच नींबू का रस निचोड़े और मिक्स कर ले। अब इसे बालों पर अप्लाई करें। कुछ देर ऐसे ही रख कर ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
