Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों में फ्रिजी बालों को बनाएं सिल्की, इस्तेमाल करें ये DIY होममेड हेयर मास्क
सर्दियों में स्किन के साथ साथ बालों में भी ड्राइनेस देखने को मिलती हैं। वहीं सर्दियों के मौसम जिनके बाल ड्राई होते है वह बाल फ्रिजी हो जाते हैं। जिनके नॉर्मल बाल है वो भी ड्राई हो जाते हैं। फ्रिजी बाल बहुत ही जल्दी डैमेज हो जाते हैं।

फ्रिजी बालों को सिल्की बनाने के लिए आपको अपने हेयर केयर रुटीन में बदलाव लाना होगा। सर्दियों में आपको अपने बालों के लिए डिफरेंट हेयर केयर रुटीन फॉलो करना होगा। आप इन मॉइश्चराइजिंग हेयर मास्क का यूज कर अपने बालों को मुलायम और सिल्की बना सकती हैं।

नारियल तेल से बना हेयर मास्क
नारियल तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल का तेल और विटामिन ई कैप्सूल का यूज कर सकती हैं। चार चम्मच नारियल का तेल और दो विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर अपने बालों को अच्छे से मालिश करें। अगर आपके बाल छोटे है तो आप दो चम्मच नारियल का तेल और एक विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल के तेल के इस मास्क को आप हफ्ते में दो बार लगाएं। इससे आपके बाल सिल्की हो जाएंगे।
नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल के फायदे
नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल डैमेज बालों को ठीक करता है।

बादाम का तेल और अंडा का हेयर मास्क
बादाम का तेल और अंडा बालों को पोषण देने का काम करता है। फ्रिजी बालों को सिल्की बनाने के लिए आप अंडे और बादाम का तेल का यूज कर सकती हैं। अंडे का सफेद वाला हिस्सा और बादाम तेल अच्छे से मिलाएं। इसके बालों में 30 मिनट तक लगाएं। इसके बाद हेयर वॉश कर लें। इस हेयर मास्क का यूज आप हफ्ते में दो बार करें।
बादाम का तेल और अंडा का हेयर मास्क के फायदे
अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जो कि बालों को मुलायम करने में मदद करता है। बालों को शाइन और मॉइश्चराइज करने के लिए आप बादाम का तेल बहुत ही असरदार है।

केला और शहद का हेयर मास्क
ड्राई और रफ बालों को सिल्की बनाने के लिए आप इस होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक केला, 2 चम्मच शहद और 5 चम्मच नारियल तेल लें। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को बालों में 30 मिनट तक लगाएं। इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में एक बार जरुर लगाएं।
केला और शहद का हेयर मास्क के फायदे
केला बालों को कंडिशनिंग करने में मदद करता है। शहद और नारियल तेल बालों को सिल्की बनाने के साथ साथ जड़े मजबूत करने में मददगार है।



Click it and Unblock the Notifications
