Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall
Home Remedy For Hair Fall: आजकल कम उम्र में भी बाल झड़ना एक आम समस्या बन गई है। गलत खानपान, खराब जीवनशैली, प्रदूषण और तनाव की वजह से कई लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में, बालों के झड़ने को रोकने के लिए कई लोग तरह-तरह के हेयर ऑयल, हेयर शैंपू और हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, आप चाहें तो घरेलू उपायों की मदद से हेयर फॉल की समस्या से निजात पा सकते हैं। इंस्टाग्राम पर आयुर्वेद बाय रोशनी ने एक खास हेयर फॉल रोकने वाले तेल की रेसिपी शेयर की है। सप्ताह में एक-दो बार इस तेल से सिर की मालिश करने से स्कैल्प को जरूरी पोषण मिलता है और बाल मजबूत बने रहते हैं। आइए, जानते हैं घर पर ये खास हर्बल हेयर ऑयल कैसे बनाएं -

घर पर कैसे तैयार करें हर्बल हेयर ऑयल?
अगर बाल लगातार कमजोर होकर टूट रहे हैं, तो घर पर हर्बल हेयर ऑयल बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नारियल तेल में गुड़हल के फूल और कुछ पत्ते, कटे हुए प्याज के टुकड़े और रोजमेरी डालकर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं। जब सभी सामग्री अच्छी तरह तेल में पक जाएं, तो गैस बंद कर दें। तेल ठंडा होने के बाद इसे छानकर साफ बोतल में भर लें। इस तेल से सप्ताह में दो से तीन बार हल्के हाथों से सिर की मालिश करें। इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों की जड़ों को मजबूती मिल सकती है।
बालों के लिए रोजमेरी, गुड़हल और प्याज के फायदे
इस तेल में मौजूद सभी पोषक तत्व बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। रोजमेरी में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि रोजमेरी ऑयल का नियमित उपयोग एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (सामान्य प्रकार के बाल झड़ने) से जूझ रहे लोगों में बालों की वृद्धि को समर्थन दे सकता है। वहीं, नारियल तेल बालों में प्रोटीन की कमी को कम करने और उन्हें टूटने से बचाने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा, प्याज में मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को पोषण देने और उन्हें मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है।
करी पत्ता मिलाने से बढ़ सकते हैं फायदे
इस हर्बल तेल में करी पत्ता भी मिलाया जा सकता है। करी पत्ते में आयरन, बीटा-कैरोटीन, विटामिन-सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। नियमित देखभाल के साथ इसका इस्तेमाल करने से बाल मजबूत बने रहने में मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर आपको बालों से संबंधी कोई गंभीर समस्या है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।



Click it and Unblock the Notifications
