Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अपनी स्किन के अनुसार ही चुनें मेकअप फिक्सर स्प्रे और यूज करने का सिम्पल तरीका जानें यहां
गर्मी के मौसम में मेकअप करना काफी ट्रिकी हो सकता है। बहुत अधिक गर्मी व पसीने के कारण मेकअप जल्द ही खराब होने लगता है। यह देखने में आता है कि आईशैडो, लिपस्टिक और फाउंडेशन जल्द ही आपके पूरे चेहरे का लुक बिगाड़ देते हैं।
लेकिन अगर इस समस्या से बचना हो और मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाना हो तो ऐसे में मेकअप फिक्सर स्प्रे का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। इसे चेहरे पर स्प्रे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह आपके मेकअप को लंबे समय तक सेट रखने में मदद करता है।

हालांकि, इसके लिए यह जरूरी है कि आप अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए मेकअप फिक्सर स्प्रे का इस्तेमाल करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग मेकअप फिक्सर स्प्रे के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं-
ऑयली स्किन के लिए मेकअप फिक्सर स्प्रे
यदि आपकी स्किन ऑयली है, तो हो सकता है कि मेकअप करने के बाद आपकी स्किन ऑयली नजर आने लग जाए। ऐसे में स्किन के ऑयलीपन को कम करने और मेकअप को एक परफेक्ट टच देने के लिए आप मेकअप फिक्सर स्प्रे का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि आप ऐसे मेकअप फिक्सर स्प्रे का इस्तेमाल करें, जिसमें मैटिफाइंग गुण हों। इस स्प्रे में ऐसे तत्व होते हैं जो अतिरिक्त चमक को अवशोषित करते हैं जिससे आपका मेकअप लुक लंबे समय तक ऐसे ही बना रहता है।
रूखी त्वचा के लिए मेकअप फिक्सर स्प्रे
अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में आपको मेकअप फिक्सर स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, जब आपकी स्किन सूखी होती है, तो ऐसे में मेकअप स्किन सरफेस पर स्मूथ लुक नहीं दे पाता है। लेकिन अगर आप मेकअप फिक्सर स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्किन स्मूथ लुक देती है। कोशिश करें कि आप अपनी स्किन के लिए उन मेकअप फिक्सर्स को सलेक्ट करें जिसमें मॉइश्चराइजिंग गुण हों।
ऑल स्किन टाइप के लिए मेकअप फिक्सर स्प्रे
आजकल मार्केट में ऐसे कई मेकअप फिक्सर स्प्रे मिलते हैं, जो हर तरह की स्किन पर काफी अच्छे लगते हैं। यह आपके मेकअप के मेल्ट होने से लेकर केकी लुक देने या फिर फेड होने से बचाता है। गर्मी और नमी के मौसम में भी इस मेकअप फिक्सर स्प्रे का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है।
मेकअप फिक्सर स्प्रे का इस्तेमाल कैसे करें
मेकअप फिक्सर स्प्रे का इस्तेमाल मेकअप के लास्ट स्टेप के रूप में किया जाता है। यह आपके मेकअप को फ्लॉलेस लुक देने और उसे लॉन्ग लास्टिंग बनाने में मदद करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने फेस को क्लीन व मॉइश्चराइज करें। इसके बाद, मेकअप को अप्लाई करें। अब आप अंत में मेकअप फिक्सर को यूज करें। इसके लिए पहले आप मेकअप फिक्सर स्प्रे की बोतल को शेक करें।
अब आप बोतल को अपने चेहरे से करीबन 6 से 8 इंच की दूरी पर होल्ड करें। फिर आप अपने फेस पर एक्स और फिर टी मोशन में स्प्रे करके अपना लुक सेट करें। अब आप इसे ड्राई होने दें। आपका लुक रेडी है। इससे आपका मेकअप पूरे दिन टिका रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
