Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
गर्मी में हीट पिंपल्स आपकी खूबसूरती पर लगा रहे हैं दाग, इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
गर्मी के मौसम में अक्सर महिलाएं और पुरुष स्किनकेयर से जुड़ी समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं। ऐसे में हीट पिंपल्स का सामना अधिकतर लोग करते हैं, जिससे बचने के लिए वो कोई न कोई होम रेमेडी या अन्य विकल्प ढूंढते ही रहते हैं।
हीट पिंपल्स आपके नियमित पिंपल्स से थोड़े अलग होते हैं और स्टूडेंट्स, एथलीटों और सैनिक इस समस्या का सामना ज्यादा करते हैं। क्योंकि वो अपना ज्यादा समय धूप में बीताते हैं। एक स्टडी के अनुसार, तनाव और अत्यधिक गर्मी सहित विभिन्न कारणों से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती हैं। तो आइए जानते हैं हीट पिंपल्स होने के कारण और उससे निपटने के घरेलू उपाय...

हीट पिंपल्स के कारण
1. गर्मी को हीट पिंपल्स के सबसे बड़े कारण में से एक माना जाता है। एक स्टडी के अनुसार, गर्मी के मौसम में पिंपल्स होने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और नमी, तापमान मुंहासे निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब बाहर गर्मी होती है तो हमारा शरीर अधिक पसीना पैदा करता है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं। इन बंद रोमछिद्रों में स्किन पर गंदगी और तेल जमा हो जाता है, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं।
2. खेलकूद करने वाले लोग आमतौर पर चुस्त कपड़े पहनते हैं और उन्हें लंबे समय तक नहीं बदलते हैं, जिससे शरीर में दबाव, घर्षण और बहुत ज्यादा गर्मी हो सकती है। ये सभी कारक हीट पिंपल्स के विकास में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
3. गर्मी में बहुत टाइट या मोटे कपड़े पहनने से हवा आपके शरीर को छु नहीं पाती है, जिस कारण स्किन को सांस लेने के लिए जगह नहीं मिलती है। इस वजह से लोगों को हीट पिंपल्स का सामना करना पड़ता है।
4. घर्षण भी हीट पिंपल्स के प्रमुख कारणों में से एक है। वास्तव में, गर्मी के मौसम में अगर कुछ भी आपकी त्वचा पर अत्यधिक दबाव डालता है, तो इससे आपकी स्किन पर पिंपल्स निकल सकते हैं।
हीट पिंपल्स से निपटने के उपाय
1. एलोवेरा और शहद
सामग्री -
* फ्रेश एलोवेरा जेल - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 चम्मच
कैसे करें तैयार
हीट पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप सबसे पहले एक एलोवेरा का पत्ता लें और इसे लगभग 30 मिनट के लिए एक सीधी स्थिति में रखें ताकि इसका पीला रस जैसा पदार्थ निकल सके। इसके बाद पत्ते को सादे पानी से अच्छी तरह धो लें और एलोवेरा जेल अलग कर लें। अब एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसे एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर रुई की मदद से अपने पिंपल्स पर अप्लाई करें। इसे अपनी स्किन पर लगभग 30 मिनट तक रख लें और फिर ठंडे पानी से अपने स्किन को धो लें।
2. नीम और कैलेंडुला
सामग्री -
* नीम पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
* कैलेंडुला पाउडर - 1/2 बड़ा चम्मच
* गुलाब जल - 1 बड़ा चम्मच
कैसे करें तैयार
हीट पिंपल्स के लिए मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें। फिर इसमें नीम पाउडर, कैलेंडुला पाउडर और गुलाब जल डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने पिंपल्स पर लगाएं और आधे धंटे के बाद धो लें।



Click it and Unblock the Notifications