Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
फटे होंठ को पिंक और मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करें नारियल तेल लिप बाम, जानें हर्बल लिप बाम बनाने का तरीका
बदलते मौसम का असर स्किन पर पड़ता है। मौसम बदलते ही स्किन ड्राई और रफ हो जाती है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर होंठो पर पड़ता है, होंठ काले और रफ हो जाते है। फटे होंठ किसी इंसान की खूबसूरती को कम कर देते है। फटे होंठ को मुलायम करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल तेल होंठ पर लंबे समय तक नहीं रहता है, ऐसे में आप नारियल तेल से होममेड लिप बाम बना सकते है। होममेड नारियल तेल लिप बाम का इस्तेमाल कर लिप्स को मुलामय और पिंक बना सकते हैं। चलिए जानते हैं नारियल तेल लिप बाम बनाने का तरीका।

नारियल तेल और कोकोआ बटर लिप बाम
सामाग्री- दो चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच कोकोआ बटर लें
विधि- पैन में कोकोआ बटर को पिघा लें, इसके बाद इसमें नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को कंटेनर में डालकर ठंडा कर लें। ये होममेड लिप बाम फटे होंठो के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली लिप बाम बनाने का तरीका
सामाग्री- एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच पेट्रोलियम जेली लें।
विधि- एक पैन में पेट्रोलियम जेली को गर्म करें। इसके बाद इसमें नारियल तेल मिलाएं। नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली के मिक्स होने के बाद इसे कंटेनर में स्टोर करके रख लें। इसे आप लिप बाम की तरह यूज करें।

नारियल तेल और एलोवेरा लिप बाम
इस हर्बल लिप बाम को बनाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल, आधा चम्मच कारनौबा मोम और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। कारनौबा मोम को पिघलाकर इसमें नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें। इस होममेड लिप बाम को कंटेनर में रख लें। यह लिप बाम फटे होंठो के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

नारियल तेल और शीया बटर लिप बाम बनाने का तरीका
फटे होंठ को मुलायम और सॉफ्ट बनाने के लिए आप होममेड लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। लिप बाम बनाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच कारनौबा वैक्स और एक चम्मच शीया बटर लें।
लिप बाम बनाने का तरीका
एक पैन में नारियल तेल, शीया बटर और कारनौबा वैक्स को पिघलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को कंटेनर में डाल कर ठंडा कर लें।

नारियल तेल और जोजोबा ऑयल लिप बाम
होममेड लिप बाम बनाने के लिए आप नारियल तेल और जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। होममेड लिप बाम बनाने के लिए नारियल तेल और जोजोबा ऑयल को पिघला कर मिक्स कर लें। इसके बाद कंटेनर में मिश्रण को डाल लें। इस लिप बाम का इस्तेमाल करने से फटे होंठ ठीक हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
