Latest Updates
-
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन -
जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल -
Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर महसूस होती है थकान? जानिए इसके पीछे की वजह -
National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए विनर्स लिस्ट -
National Ice Cream Day 2026: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानिए इतिहास और भारत में कैसे पहुंची आइसक्रीम -
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी -
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें
Yoga for Hairfall : महंगे शैम्पू भी फैल हैं इन योगासनों के आगे, रोजाना करने से वापस उग आएंगे टूटे बाल
हेयरफॉल आजकल लड़कियों के साथ लड़कों में भी एक कॉमन इश्यू हैं, जिसकी दवा हर कोई ढूंढ रहा हैं। इस समस्या से बचने के लिए लोग आयुर्वेदिक तेल से लेकर महंगे शैंपू तक अजमा चुके हैं। लेकिन रिजल्ट के नाम पर मिलता है जीरों।
अगर आप हेयरफॉल से हमेशा के लिए छुट्टी चाहते हैं और घने और लंबे बालों चाह रखते हैं तो आपको रोजाना कुछ योगासन करने चाहिए।

ऐसे कई योगासन हैं जो आपको हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा देने के साथ बालों की ग्रोथ को बेहतर करने बनाने की दिशा में काम करती हैं। इसके अलावा कुछ योगासन के जरिए आप झड़ते बालों की परेशानी से भी छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन योगासनों के बारे में।
यहां हैं वे योगासन जो हेयर फॉल रोककर हेयर ग्रोथ में मददगार हो सकते हैं
उत्तानासन
उत्तानासन को कैमल पोज भी कहते है। शुरुआत में यह आसन बहुत मुश्किल लगता है। लेकिन धीरे- धीरे इसे करना सरल हो जाता है। यह आसन आपकी सिर तक ऑक्सीजन के स्तर और रक्त प्रवाह की स्थिति को बेहतर करता है। इसके जरिए आपके हेयर फॉलिकल मजबूत होते हैं और बाल तेजी से ग्रो करते हैं। करने का तरीका
आसन की विधि
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को मिलाकर खड़े हो जाएं।
अब अपने हाथों को जितना हो सके उतना ऊपर की तरफ उठाएं।
इसके बाद सांस ले और छोड़ते हुए नीचे की तरफ आए हो सके तो जमीन को टच करें।
इसके बाद अगर आपको अधिक कष्ट ना हो रहा हो तो और नजदीक आए और अपने घुटनों को गले लगा लें।
इस पोजीशन में कुछ देर तक रहें इसके बाद रेस्ट करें।
मत्स्यासन
मत्स्यासन या फिश पोज, बालों की ग्रोथ दोगुना रफ्तार से बढ़ाता है। इस आसान को बहुत सरलता से घर पर किया जा सकता है। इस आसन के जरिए सिर तक ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचता है। जिसकी वजह से हेयर फॉलिकल को बढ़ने में सहायता मिलती है
करने का तरीका
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
- इसके बाद अपने घुटनों को अंदर की तरफ मोड़े ठीक वैसे ही जैसे आप क्रॉस लेग करके बैठते हैं।
- अब अपनी कमर को गर्दन तक उठाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान आपके पैर और सिर जमीन पर ही लगा रहेगा। इस आसन की पोजीशन में कुछ देर रहने के बाद धीरे-धीरे पहले वाली रेस्ट की पोजीशन में आ जाएं।
वज्रासन
यह काफी सरल योगासन है। बालों की ग्रोथ, और पतले झड़ते बालों की परेशानी से राहत दिला सकता है। असल में, यह आसन आपको पेट के डाइजेस्टिव सिस्टम को सही करता है। अधिकाशं मामलों में हेयरफॉल और बाल पतला होने के पीछे की वजह पेट का खराब हाजमा होता है।
करने का तरीका
- सबसे पहले अपने दोनों पैरों को जमीन पर फैलाकर बैठें।
- दाहिने पैर को घुटने से मोड़ें और दाहिने कूल्हे के नीचे रखें।
- इसी प्रकार से बाएं पैर को मोड़ें और अपने बाएं कूल्हे के नीचे रखें।
- अब कूल्हों को एड़ियों के बीच में लाएं।
- हाथों को घुटनों पर रखें और रीढ़ की हड्डी को बिलकुल सीधा रखें।
- सांस लेने व छोड़ने की प्रक्रिया जारी रखें और शांत रहने का प्रयास करें।
रेस्ट की पॉजिशन में आने के लिए दाहिने पैर को आगे लाए फिर बाएं पैर को।
शीर्षासन
शीर्षासन को हैडस्टेंड पोजीशन के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करने से सिर तक रक्त प्रवाह बेहतर होने लगता है जो बालों की झड़ने की और उनके पतला होने की समस्या को खत्म करता है। इसके अलावा बालों की रिग्रोथ भी होने लगती है। बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप शीर्षासन को आजमा सकते हैं।
करने का तरीका
- इस आसन के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाएं और इन्हें सिर के पीछे ले जाएं।
- अब नीचे झुके और अपने सिर को जमीन पर रखें।
- धीरे- धीरे बैलेंस बनाते हुए अपने पैरों को ऊपर की ओर लेकर जाएं।
- ध्यान रहे इस दौरान आपको पूरी तरह उल्टा यानी सिर के बल खड़ा होना होगा।
- अब कुछ समय होल्ड करने के बाद रेस्ट करें। ध्यान रहे आसन करते समय संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
- शुरुआती समय में आप इस आसन को दीवार के सहारे भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications