Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Holi 2023: होली में करें न्यूड लुक वाला मेकअप
होली पार्टी के लिए आप आउटफिट में नया-नया पहनती हैं, लेकिन मेकअप में कुछ नयापन नहीं होता? या यूं कहें कि कपड़े में नयापन और मेकअप में घिसा-पिटा रोजाना वाला लुक। अब ऐसा और नहीं करें। कारण इस वजह से स्टाइल और ऐलिगेंस पीछे छूट जाएंगे। होली से पहले पार्टी हो या होली के दिन, मेकअप न्यूड लुका वाला रखें। रंगों की फुहार में आप भी रंगीं दिखेंगी, तो स्टाइल व ऐलिगेंस शून्य दिखेगा बता दें कि बहुत से ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार इस बार होली पार्टी में नेचूरल कलर्स की धूम रहेगी। मेकअप में हिट रहेगा न्यूड लुक वाला मेकअप। जब आप होली पार्टी के लिए मेकअप की तैयारी में मन की नहीं ट्रेंड से करें। इसमें ओवर ऑल मेकअप न्यूड रखें और स्किन केयर पर तवज्जो दें। रंगों से खेलने से पहले शरीर पर बेबी लोशन या सरसों का तेल लगाएं। होंठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है। रंगों के प्रभाव से इनकी रंगत फीकी पड जाती है और रंगों के धब्बे भी पड जाते हैं। इससे बचने के लिए होंठों पर अच्छी क्वालिटी की ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक का रंग लाइट बेज रखें। यदि लिपस्टिक मैट की है तो लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर लिप बाम या वैसलीन लगाने के बाद ही लिपस्टिक लगाएं। बालों की जडों में तेल लगाए। ऐसा करने से बालों पर रंगों का असर नहीं होगा।

रगड़कर नहीं -
रंगों को त्वचा से रगड़कर नहीं उतारना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। त्वचा से रंग को छुड़ाने के लिए साबुन की जगह फेसवॉश का प्रयोग करें। इसके बाद आप गिल्सरिन और रोज वॉटर को मिलाकर अपने फेस पर लगाएं और थोड़े देर बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा मुलायम होगी।

त्वचा की केयर -
रंगों से खेलने से पहले स्किन की केयर करें। रंगों से खेलने से पहले शरीर पर तिल का तेल, सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल या फिर अन्य कोई अन्य बॉडी ऑयल लगाएं। चेहरे और गर्दन की त्वचा को रंग के असर से बचाने के लिए उस पर वॉटर प्रूफ बेस लगाएं। ऐसा करने से रंग त्वचा पर चढ़ेगा नहीं और नहाते समय आसानी से धुल जाएगा।

लिप केयर -
इन दिनों हवा के चलने से होंठ फटते रहते हैं। ऐसे में होंठों पर लिपगार्ड लगाएं और फिर उस पर अच्छी क्वॉलिटी की लॉन्ग स्टे लिपस्टिक जरूर लगाएं। यह लिपस्टिक होठों पर काफी घंटों तक बरकरार रहेगी और रंग के प्रभाव से होठों की रंगत भी फीकी नहीं पड़ेगी। यदि आप कलर लिपस्टिक नहीं लगाना चाहतीं तो नेचुरल शेड की लिप कलर लगाएं। इससे होठों पर रंग चिपकेगा भी नहीं और यह कलर होठों पर सुरक्षाकवच का काम भी करेगा।

हेयर केयर -
रंगों से खेलने से पहले बालों में अच्छे से तेल लगाकर मसाज कर के जूड़ा बना लें। इससे स्कैल्प और बालां पर रंगां की पकड़ ढीली रहेगी और रंग भी आसानी से निकल जाएगा। इस साथ ही स्कैल्प पर रंगों का बुरा असर भी नहीं पड़ेगा। यदि आपके बाल छोटे हैं तो बालों में अच्छे से जैल लगा लें।

नेल केयर -
रंगो से नाखूनों को भी जरूर बचाएं। क्योंकि पक्का रंग यदि नाखून पर चढ़ गया तो जल्दी नहीं उतरेगा। नाखूनों पर रंग न चढ़े, इसलिए पहले से ही कोई नेलपॉलिश नाखूनों पर लगा लें । इससे रंग नाखूनों पर न चढ़कर नेल पॉलिश पर ही चढ़ेगा। अगर आप होली खेलकर नेल पॉलिश उतारने बैठेंगी तो रंग भी अपने आप ही उतर जाएगा। यदि रंग भीतर चला गया हो तो उसे साबून से रगड़ने के बजाए दो तीन बार नींबू से रगडं़े।

छुडाना है आसान
- घर पर स्क्रब बना सकती हैं। इसके लिए दो चम्मच चोकर, एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच चावल के आटे में थोडी सी खस-खस, कुछ बूंदें शहद और टमाटर का गूदा मिलाएं और इससे अपने शरीर पर स्क्रब कर लें। इससे रंग भी साफ जाएगा और त्वचा चमकदार व गोरी नज़र आएगी।
- दही में बेसन, ऑरेंज पील पाउडर, थोड़ी सी हल्दी, नींबू और 1चम्मच ऑलिव ऑंयल मिला कर स्क्रब तैयार कर लें। इस स्क्रब को करने से भी रंग आसानी से हट जाएगा और त्वचा कोमल बनी रहेगी।
- नीबू के छिलके पर नमक और चीनी लेकर अपने चेहरे, गर्दन, हाथ व पैरों पर हल्के-हल्के मलें। नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच है। इसके इस्तेमाल से त्वचा साफ व निखर जाती है।
- रंग छुड़ाने पर यदि त्वचा में जलन सी महसूस हो तो ये पैक बना सकती हैं। इसके लिए 2 चम्मच केओलिन पाउडर में कुछ बूंदें शहद और गुलाबजल मिलाकर पेस्कट बना लें और चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर चेहरा पानी से धो लें और मॉयश्चराइजर जरूर लगाएं।
- होली में चेहरे के साथ ही हमारे बाल भी रंगों से सराबोर हो जाते हैं। इसे धोने के लिए सबसे पहले सादे पानी से अच्छी तरह सिर को धो लेना चाहिए, इससे काफी रंग और गुलाल निकल जाता है। इसके बाद अपने बालों के अनुरूप शैंपू इस्तेमाल कर के कंडीशनर का प्रयोग कीजिए। रंगों के कारण बाल डैमेज हो जाते हैं, ऐसे में कंडीशनिंग अनिवार्य है।



Click it and Unblock the Notifications
