Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रूखी त्वचा के लिये मेकअप टिप्स
रुखी त्वचा कभी-कभी बहुत परेशानी बन जाती है। इससे चेहरा बहुत ही रुखा दिखाई पड़ने लगता है और यदि आप अपने चेहरे की ऑलिव ऑयल या फिर मॉइस्चराइजर से मालिश करें तो स्किन बहुत ज्यादा ऑयली बन जाती है। बस इसी जगह पर मेकअप का काम शुरु होता है। हालाकि यदि आपकी स्किन रूखी है तो कुछ मेकअप प्रोडक्ट जैसे, फाउंडेशन या कंपैक स्किन को और भी ज्यादा ड्राई बना देते हैं। तो यदि आपकी स्किन रूखी है तो मेकअप कुछ इस तरह से लगाएं।
ड्राई स्किन के लिये मेकअप टिप्स-
1. चेहरे को धोएं- चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिये पहले चेहरे को धोएं। यह एक बेसिक मेकअप टिप्स है जो कि ऑयली स्किन और रूखी त्वचा की महिलाओं को अपनानी चाहिये। मेकअप साफ करने के बाद भी चेहरे को धोना आवश्यक है।

2. क्लीजिंग- 10 मिनट पहले अपने चेहरे को क्लीजिंग मिल्क से साफ करें। यह आपके चेहरे से गंदगी, डेड स्किन हटा कर चेहरे में नमी प्रदान करेगा। फिर चेहरे को पानी से धो लें और फिर तौलिये से पोछ लें। अब चेहरे को धोडी़ देर के लिये ऐसे ही रहने दें और बाद में उस पर मेकअप लगाएं। आपकी स्किन नमी युक्त दिखाई पडे़गी।
3. फाउंडेशन और माइस्चराइजर मिलाएं- सर्दी में स्किन और भी रूखी हो जाती है तो ऐसे में फाडंडेशन के साथ कुछ बूंदे माइस्चराइजर की भी डालें। यदि आपने क्लीजिंग मिल्क से चेहरा साफ किया हो और उससे ही स्किन में नमी आ गई हो तो माइस्चराइजर का इस्तमाल ना करें।
4. ना लगाएं क्रीमी कंसीलर- रूखी त्वचा पर क्रीमी कंसीलर नहीं चलता। तो ऐसे में अगर आपको झाइयां, डार्क स्पॉट या एक्ने हटाने हों तो फाउंडेशन से हल्का कंसीलर प्रयोग करें।
5. जैल की जगह पर क्रीमी ब्लश उपयोग करें- मेकअप लगाने से पहले जैल की जगह पर क्रीमी ब्लश लगाएं। हल्के हाथों से गालों पर ब्लश का प्रयोग करें।
6. ज्यादा मेकअप ना लगाएं- अगर स्किन ड्राई है तो पाउडर और कंपैक ना लगाएं। यदि माइस्चराइजर ठीक से काम ना करे तो हमेशा कम से कम मेकअप लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
