Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गोल आकार के चेहरे पर मेकअप लगाने के 10 टिप्स
पुराने जमाने में गोल आकार के चेहरे को लेकर हमारे कवियों ने कई कविताएं लिख डाली थी। उस जमाने मे गोल चेहरा एक जादुई करिशमें कि तरह माना जाता था जिसका कोई मेल नहीं था। जिन महिलाओं का चेहरा गोल होता है, उन्हें देखने मे लगता है कि वे बड़े ही नरम दिल और मासूम किसम की लगती हैं। वे लड़कियां जिन्हें पता नहीं है कि उन्हें अपने गोल चेहरे को कैसे निखारना है वो भी मेकअप के जरिये वे अपने चेहरे के फीचर को एक भारी लुक दे देती हैं।
ऐसे बहुत सारी टेकनीक है, जिससे आप अपने चेहरे के प्रति दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। जब भी आप अपने गोल चेहरे पर मेकअप लगाएं, तब आपका सबसे पहला ध्यान अपनी चीक बोन से लोगों का ध्यान हटाना और अपने चिन पर ध्यान केन्द्रित करना होना चाहिये।
यह बहुत जरुरी है कि आप अपने गोल चेहरे से लोगों का ध्यान हटाएं और ऐसा तभी हो सकता है जब आप चेहरे को मेकअप के जरिये आकार देना शुरु कर दें। इससे न आपके चेहरे की खूबसूरती बढे़गी बल्कि चेहरे का आकार लंबा दिखेगा, जिससे आप का चेहरा पतला दिखाई देगा।
यहां पर कुछ मेकअप टिप्स दिये जा रहे हैं जिसकी सहायता से आप अपने चेहरे को पतला दिखा सकती हैं।

डार्क फाउंडेशन लगा कर पाएं स्लिम इफेक्ट
अपने माथे, ऊपरी गालों और ठुड्डी पर हल्के रंग का फाउंडेशन लगाना शुरु करें। अपने चेहरे के साइड और जॉ लाइन के ऊपर डार्क फाउंडेशन लगाएं, जिससे आपको स्लिम इफेक्ट दिखे।

दांग-धब्बों को छुपाने के लिये
आंखों के नीचे पडे़ काले दाग को छुपाने के लिये कंसीलर लगाना जरुरी है। इसके लिये हल्के रंग का कंसीलर चुने। इसके बाद पाउडर और ब्रोंजर को अपने फेस के साइड और जॉल लाइन के ऊपर लगाइये।

अपनी चीकबोन को निखारे
चीकबोन को निखारने के लिये अपनी चीकबोन पर गहरे रंग के फाउंडेशन का चुनाव करें। इसके बाद हल्के रंग के फाउंडेशन को अपने माथे, नाक और ढुड्डी पर लगाएं, जिससे ग्लोइंग इफेक्ट आए।

लिपस्टिक लगा कर बनिये ग्लैमरस
गोल चेहरे के लिये लाल रंग कि लिपस्टिक या पिंक कलर का लिप ग्लॉस काम करेगा। अगर आप गोरी हैं तो आप पर पीच या पिंक रंग काफी अच्छा लगेगा।

लिप ग्लॉस लगाएं
लिप ग्लॉस और लिप लाइनर लगाने से आपके चेहरे पर निखार आएगा। लिप लाइनर का शेड डार्क होना चाहिये इसके ऊपर कोई भी शाइनी लिप ग्लॉस लगा लें।

आईब्रो को निखारे
एक गहरी आईब्रो आपके चेहरे की लंबाई को बढ़ा कर दिखा सकती है। पाउडर, आईब्रो पेंसिल और जेल का इस्तमाल करें आईब्रो को शेप लेने के लिये ।

फीचर को हाईलाइट करें
एक अच्छे कॉस्मैटिक से अपनी आंखों और होठो को हाईलाइट करने से चेहरे पर बहुत असर पड़ सकता है।

आंखों को सजाइये
आंखों के बाहरी सतह से पतला आईलाइनर लगाएं और इसे लगाते लगाते अंदर की ओर आएं।

ब्लैक मस्कारा का कोट लगाएं
एक अच्छा ड्रमैटिक इफेक्ट लाने के लिये आपको पलको पर आई शैडो लगाना होगा । इसके बाद फिनिशिंग टच देने के लिये मस्कारा का प्रयोग करें।

हेयर कट
एक बेहतरीन हेयर कट आपको पतला लुक देने के लिये काफी है। इसके लिये आप अपनी हेयरस्टाइलिश से परामर्श ले सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
