इस विंटर जरुर ट्राई करें लिपस्‍टिक के ये हॉट कलर्स

अगर आप एक फैशन और ब्‍यूटी लवर हैं तो आपको लिपस्‍टिक के तरह तरह के शेड्स ट्राई करने में बहुत मज़ा आता होगा। इस विंटर सीज़न में रंग बिरंगे कपड़ों के साथ कलरफुल लिपस्‍टिक लगाने से पीछे ना हठें। इस आर्टिकल में बोल्‍डस्‍काई आपको जानकारी देगा कि विंटर में कौन से लिपस्‍टिक कलर ड्रेंड में हैं। इन लिपस्‍टिक कलर शेड्स को लगा कर आप खुद को ग्‍लैम लुक दे सकती हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वे लिपस्‍टिक के हॉट कलर्स। लड़कियों को जरुर ट्राई करने चाहिये लिपस्‍टिक के ये 5 शेड्स

इस विंटर जरुर ट्राई करें लिपस्‍टिक के ये हॉट कलर्स

Hot Winter Lip Colours You Should Have

डीप रेड
रेड कलर की लिपस्‍टिक किसी भी लड़की के चेहरे को नया लुक देती है। रेड लिपस्‍टिक के कई शेड्स आते हैं। इस विंटर आपको ब्राइट चैरी रेड या फिर डीप रेड का चुनाव करना चाहिये। लिपस्‍टिक लगाने से पहले लिपलाइनर जरुर लगाएं, इससे लिपस्‍टिक सेट की हुई मालूम पड़ेगी।

प्‍लम
अगर आप विंटर में एक नया लुक चाहती हैं तो इस नए कलर से एक्‍पेरिमेंट करें। रेड या पिंक की जगह इस बार आप लश प्‍लम या वाइन कलर के लिप शेड्स का चुनाव कर सकती हैं। परपल प्‍लम, रोज़ शेड से ले कर रेड वाइन शेड्स बाजार में आसानी से प्राप्‍त हो जाएंगे।

Hot Winter Lip Colours You Should Have

बबल गम पिंक
वैसे तो पिंक का कोई भी शेड आपको अच्‍छा लुक दे सकता है। लेकिन अगर आपको एक स्‍टाइलिश शेड चाहिये तो बबल गम शेड चुनिये। इसके अलावा चेहरे पर हल्‍का सा ब्‍लश और आंखों पर मस्‍कारा लगाएं। अगर आप की स्‍किन डार्क टोन की है तो आप ब्‍लिस्‍टरिंग पिंक शेड चुन सकती हैं।

स्‍पैनिश पिंक
अगर आपको प्राकृतिक लुक रखना है तो ऐसी लिपस्‍टिक चुने जो आपके प्राकृतिक स्‍किन टोन को बैलेंस करने में मदद करे। इसके लिये आप स्‍पैनिश पिंक जैसी न्‍यूड कलर लिपस्‍टिक खरीदिये। यह अच्‍छी तरह से लिप के कलर के साथ ब्‍लेंड हो जाती है।

Hot Winter Lip Colours You Should Have

बरगंडी
वॉर्म और न्‍यूट्रल बरंगडी एक ऐसा रंग है जो आपके होंठो की चमक को और भी ज्‍यादा निखार सकती है। यह एक सुंदर सा विंटर लिप कलर है। यह बोल्‍ड कलर हर तरह के स्‍किन टोन पर अच्‍छा लगेगा।

Story first published: Saturday, January 24, 2015, 14:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion