Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
मेकअप टिप्स: ब्लश लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
जब भी कॉस्मेटिक को खरीदें और उसका चयन करें तो कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा हमेशा स्वस्थ और सुंदर बनी रहेगी और भविष्य में भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
Get Upto 80% discount on shopping from Mothercare brand's products only at Shoppers Stop
मेकअप किट में सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट, ब्लश होता है जो चेहरे पर दमक लाने के काम आता है। इस समर आपको किस प्रकार का ब्लश कैसे इस्तेमाल करना चाहिए और इस दौरान किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे:

शुरूआत यहां से करें - ब्लश को खरीदते समय ध्यान दें:
1. अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से ब्लश टोन लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर भद्दापन नजर नहीं आएगा। महिलाओं के लिए, खासकर गोरी महिलाओं के लिए सॉफ्ट पिंक, लाइट कोरल और पीच कलर के ब्लश मार्केट में उपलब्ध होते हैं। अगर डार्क लुक देना हो, इसमें ही डार्क शेड भी मिल जाते हैं।
2. जिन महिलाओं की त्वचा का रंग डार्क होता है उन्हें डीप फुशिया, वॉर्म ब्राउन और टैंगेराइन कलर का इस्तेमाल करना चाहिए।
3. अगर आप पहली बार ब्लश ले रही हैं तो कभी ऑनलाइन न लें। इससे गड़बड़ी हो सकती है और सही शेड व टोन नहीं मिल सकता है क्योंकि आपको अंदाजा ही नहीं होगा। सैम्पलर से ट्राई करने के बाद ही खरीदें।
ब्लश को लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें:
1. मेकअप में फाउंडेशन, लिपस्टिक, आईलाइनर, आईशैडो और बाकी का मेकअप करने के बाद ब्लश लगाएं। लिपस्टिक के रंग का ही ब्लश लगाएं, इससे मेकअप में चार चांद लगा जाएंगे।

2. ब्लश लगाने के लिए किट के साथ आने वाला ब्रश लगभग बेकार होता है। इसकी वजाए ब्रश की किट से ही निकालकर ब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश को धोते रहें ताकि संक्रमण न हो।

3. ब्लश को गाल पर ऊपर की ओर ले जाते हुए लगाएं। इससे चेहरे पर किए गए मेकअप में क्रैक नहीं पड़ते हैं।
4. अगर चेहरा चौखाने आकार का हो, तो गालों पर ब्लश को ऊपरी हिस्से पर ही लगाएं, लेकिन अगर चेहरा दिल के आकार का हो, तो नीचे से ऊपर की ओर ब्ल्श को लगाएं।

5. अंडाकार चेहरे पर ब्लश को गालों पर लगाकर ऊपर की ओर ले जाएं। वहीं गोल चेहरे पर पूरे गालों पर हलके हाथों से ब्लश एप्लाई करें।
6. एंग्लड ब्रश के साथ क्रीम ब्लश को अवश्य लगाना चाहिए। इसे सावधानीपूर्वक लगाने की आवश्यकता होती है। इससे चेहरे पर शाइन आती है।
7. चेहरे पर अधिक ब्लश न लगाएं। इसके लिए बेहतर विकल्प है कि थोड़ा - थोड़ा करके लगाएं और जब सही शेड आ जाये तो बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
