Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
ऑफिस जाने की जल्दी है तो अपनाएं ये 10 मेकअप हैक्स
चलिए जानते हैं इन मेकअप हैक्स के बारे में जो कम समय में ही आपकी लुक को जानदार बना सकती हैं।
सुबह-सुबह जल्दी उठना और फिर तैयार होकर ऑफिस जाना वाकई बहुत मुश्किल काम होता है। महिलाओं को तो सिर्फ खुद ही तैयार नहीं होना होता बल्कि घर के बाकी सदस्यों को भी तैयार करना और खाना पकाना होता है।
ऐसे में उन्हें मेकअप करने या खुद को तैयार करने का बिलकुल भी समय नहीं होता है। समय की कमी के कारण महिलाएं अपने लिए बैस्ट आउटफिट तक नहीं चुन पाती हैं। इस वजह से ऑफिस में भी महिलाओं का लुक फीका और सादा रहता है।
अगर आपको मेकअप करने के कुछ तरीकों के बारे में पता हो तो आप जल्दी में भी खुद को संवार सकती हैं। जी हां, ये सच है कि कुछ मेकअप हैक्स की मदद से आप कम समय में भी बेहतर तरीके से तैयार हो सकती हैं।

मेकअप के इन हैक्स की मदद से वाकई आपको काफी फायदा हो सकता है। इससे समय तो बचेगा ही साथ ही आपको ऑफिस वही रेग्युलर लुक लेकर नहीं जाना पड़ेगा।
इसके लिए बस महिलाओं को सही मेकअप हैक और उसे कम समय में सही तरीके से करने की जानकारी होनी चाहिए। ये 10 मेकअप हैक उन महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं जो हमेशा जल्दबाज़ी में ही रहती हैं।
तो चलिए जानते हैं इन मेकअप हैक्स के बारे में जो कम समय में ही आपकी लुक को जानदार बना सकती हैं।

1. चेहरे के बीच से फाउंडेशन लगाएं
अकसी फाउंडेशन लगाने से चेहरे पर उभार सा नज़र आता है और इसी वजह से महिलाएं फाउंडेशन कम ही लगाना पसंद करती हैं। लेकिन शायद आपको पता ना हो कि फाउंडेशन से कम समय में ही चेहरे पर चमक लाई जा सकती है। चेहरे पर सही दिशा में फाउंडेशन लगाएं। चेहरे के बीच से फाउंडेशन लगाना शुरु करें और इसे कानों की तरफ ब्लेंड करें।

2. ब्रॉन्ज़र के लिए नंबर 3 फॉलो करें
कई महिलाएं ब्रॉन्ज़र हाथ पर लेकर उसे ऊंगलियों से चेहरे पर लगाती हैं। ये मेकअप का बिलकुल गलत तरीका है। ब्रॉन्ज़ को शेप में रखने और हाइलाइट करने के लिए आपको चेहरे की हर साइड के 3 नंबर को ध्यान में रखना चाहिए। माथे से शुरु करें और गालों से होते हुए ठुड्डी पर आएं। ब्रॉन्ज़ लगाने का यही सबसे सही तरीका है।

3. कालें घेरों को ऐसे करें हल्का
काले घेरों को छिपाने के लिए मेकअप हैक की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कंसीलर के ज़रिए काले घेरों को छिपाना सबसे सही तरीका है। आंखों के नीचे कंसीलर लगाना एकदम गलत तरीका है। समय बचाने के लिए आपको अपनी आंखों के नीचे से लेकर गालों तक एक त्रिकोण बना लेना चाहिए। जैसा की आप चित्र में भी देख सकती हैं। इसी तरह से कंसीलर के द्वारा आपको काले घेरों को छिपाना है।

4. मुहांसों को छिपाने का तरीका
मेकअप करते समय महिलाओं का ज्यादा समय मुहांसों और उनके दाग-धब्बों को ही छिपाने में निकल जाता है। बड़ा मुश्किल होता है ये समझना कि मुहांसों को छिपाने के लिए आखिर किया क्या जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप मेकअप हैक की मदद से चेहरे के मुहांसों को छिपा सकती हैं। मुहांसों पर हल्का-सा फाउंडेशन लगाएं और फिर उस पर कंसीलर के बाद थोड़ा-सा लूज़ पाउडर लगाएं। इससे अच्छी तरह से मुहांसे छिप जाएंगें।

5. ब्लेंडिंग स्पॉन्ज से करें फाउंडेशन को ब्लेंड
कुछ महिलाएं हाथों की ऊंगलियों से चेहर पर फाउंडेशन लगाती हैं जबकि कुछ फाउंडेशन ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। ऊंगलियों और फाउंडेशन ब्रश की जगह आपको ब्लेंडिंग स्पॉन्ज से फाउंडेशन एप्लाई करना चाहिए। ब्लेंडिंग स्पॉन्ज को हल्का-सा पानी में भिगोएं और इसे चेहरे पर लगे फाउंडेशन पर अच्छी तरह से फेरें। इससे आपकी त्वचा में फाउंडेशन पूरी तरह से ब्लेंड हो जाएगा।

6. टूटी हुई लिपस्टिक को पिघला लें
अगर आपकी लिपस्टिक ने आखिरी मिनट पर आपको धोखा दे दिया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। एक चम्मच में टूटी हुई लिपस्टिक के कुछ टुकड़े करके रखें और मोमबत्ती की मदद से इसे पिघलाएं। लिपस्टिक को पिघलने में सिर्फ कुछ मिनट ही लगते हैं। किसी डिसपोजेबल बॉक्स में आप इसे रख भी सकती हैं। हाथ या ब्रश की मदद से आप आसानी से इस लिपस्टिक को लगा सकती हैं।

7. मेकअप की चीज़ों में मिलाएं कच्चा दूध
मेकअप करते समय अपने साथ कच्चा दूध जरूर रखें। गलती होने पर कच्चा दूध आपको बचा सकता है। कभी-कभी मेकअप करते समय गलती से मेकअप ब्रश चेहरे पर कहीं और लग जाता है जिससे वहां पर निशान पड़ जाता है। उस हिस्से पर थोड़ा-सा कच्चा दूध लगाकर आप उस निशान को हटा सकती हैं। एक कॉटन बॉल को कच्चे दूध में भिगोएं और उसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

8. होठों के लिए करें पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल
कई बार मौसम में नमी की कमी और खराब मौसम के कारण होंठ सूख जाते हैं या फट जाते हैं और होंठों पर पपड़ी भी बन सकती है। अगर आपके पास समय की कमी रहती है तो आप अपने होठों की शुष्क त्वचा को साफ करने के लिए किसी पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

9. पलकों को पतला करने के लिए बेबी पाउडर लगाएं
अगर आपको मेकअप करना पसंद है तो आप सबसे ज्यादा ध्यान पलकों को पतला करने पर ही देती होंगीं। पलकों को पतला दिखाने के लिए मस्कारा से पहले बेबी पाउडर का एक कोट लगाएं। बेबी पाउडर से पलकें पतली दिखती हैं।

10. नेल पॉलिश के ऑलिव ऑयल
जल्दी में हैं तब भी आपको अपने नाखूनों को बिना नेल पॉलिश लगाए नहीं छोड़ना चाहिए। नेल पॉलिश को सूखने में कुछ मिनट लगते हैं जो वर्किंग वुमेंस को बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। लेकिन हमारे पास इस मुश्किल से बचने के लिए भी मेकअप हैक मौजूद है। नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाने बाद उन पर एक बूंद ऑलिव ऑयल डाल दें। ऑलिव ऑयल से नेल पॉलिश जल्दी सूख जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
